दुनिया

पाकिस्तान: पीएम शहबाज का ऐलान, तोशाखाना उपहार होंगे नीलाम, गरीबों को मिलेगा पैसा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 9, 2023, 10:47 AM IST

पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने कहा कि तोशाखाना उपहार से जो भी पैसा आएगा उसका इस्तेमाल गरीब और असहाय लोगों के लिए किया जाएगा।

Image

shehbaz sharif

Photo : AP

Pak Toshakhan Gifts: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के साथ ही एक बार फिर सियासत जोरों पर है। तोशाखाना मामले पर फैसले के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय खजाने में रखे सभी उपहारों की नीलामी की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, पीएम शरीफ ने कहा कि तोशाखाना उपहार से जो भी पैसा आएगा उसका इस्तेमाल गरीब और असहाय लोगों के लिए किया जाएगा।

शहबाज ने कहा, मैं तोशाखाना में लाखों या रुपये के सभी उपहारों की नीलामी करने की घोषणा करता हूं। लेकिन इससे मिला पैसा अनाथ बच्चों के संस्थानों के अलावा और कहीं नहीं जाएगा, चाहे वे कल्याण संगठन हों, शैक्षणिक संस्थान हों या चिकित्सा सुविधाएं हों।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (पीबीए), काउंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर एडिटर्स (सीपीएनई), ऑल पाकिस्तान न्यूजपेपर्स सोसाइटी (एपीएनएस) के एक प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए कहा कि हम इससे मिला पैसा अनाथों की मदद के लिए दे देंगे जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने में असमर्थ हैं।

इस्लामाबाद की कोर्ट ने इमरान को दोषी करार दिया

5 अगस्त को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी पाया गया और उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। इमरान को उनके जमान पार्क स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना मामले में इमरान खान को भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने इमरान खान पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें छह महीने और जेल में रहना होगा। जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

इस सजा के साथ ही इमरान खान 5 साल तक चुनाव भी लड़ पाएंगे। पाकिस्तान भी इसी साल आम चुनाव है। पीएम शहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को नेशनल असेंबली भंद करने का ऐलान भी कर दिया है।

क्या है मामला

तोशाखाना कैबिनेट प्रभाग के अंतर्गत एक विभाग है, जहां अन्य सरकारों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शासकों और सरकारी अधिकारियों को दिए गए उपहारों को रखा जाता है। खान ने तोशाखाना से कुछ उपहार खरीदे, जिनमें एक कीमती घड़ी भी शामिल थी, और उसे लाभ कमाने के लिए बेच दिया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article