दुनिया

पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा के CM के साथ फिर मारपीट, पंजाब विधानसभा से बाहर करने का वीडियो वायरल

सुरक्षाकर्मी खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के प्रतिनिधि और खैबर पख्तूनख्वा के सीनियर मंत्री मीना खान अफरीदी को धक्का देते और पीटते हुए वायरल होते एक वीडियों में देखे जा सकते हैं। क्लिप में पंजाब असेंबली के अंदर सुरक्षाकर्मी खैबर पख्तूनख्वा के सीएम के समर्थकों के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं।

Image

खैबर-पख्तूनख्वा के CM के साथ फिर मारपीट

Khyber Pakhtunkhwa CM Video: पाकिस्तान में पंजाब असेंबली के अंदर उस समय हंगामा हो गया, जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और उनके समर्थक बिल्डिंग के अंदर घुसने लगे। असेंबली के अंदर सुरक्षाकर्मियों द्वारा अफरीदी और उनके समर्थकों के साथ बदसलूकी करते हुए एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।

एक वीडियो में, सुरक्षाकर्मी अफरीदी के प्रतिनिधि और खैबर पख्तूनख्वा के सीनियर मंत्री मीना खान अफरीदी को धक्का देते और पीटते हुए देखे जा सकते हैं। क्लिप में पंजाब असेंबली के अंदर सुरक्षाकर्मी खैबर पख्तूनख्वा के सीएम के समर्थकों के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं। यह तब हुआ जब मीना खान ने बीच-बचाव किया और अपनी पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश की, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घसीटकर दूर कर दिया।

'वह मेरा CM है, तुम उनको धक्का कैसे दे सकते हो...'

एक और PTI कार्यकर्ता मीना खान की तरफ दौड़ा और सिक्योरिटी वालों को उसे बाहर खींचने से रोका। सोहेल अफरीदी को यह कहते हुए सुना जा सकता था, 'यह तुम्हारे बाप का माल है, जो हाथ लगा रहे हो।' मीना ने यह भी कहा, 'वह मेरा CM है, तुम उनको धक्का कैसे दे सकते हो।'

पंजाब असेंबली में, सुरक्षा अधिकारियों ने अफरीदी और उनके समर्थकों की एंट्री रोक दी। हालांकि, बाद में उन लोगों को एंट्री दी गई जिनके नाम पहले से अप्रूव्ड लिस्ट में थे। ऐसा पाकिस्तान के एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने रिपोर्ट किया।

आफरीदी के बड़ी संख्या में समर्थक असेंबली में घुस गए, जिससे हंगामा हो गया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात को सोहेल आफरीदी को लाहौर के लिबर्टी चौक इलाके में घुसने नहीं दिया गया, जहां पार्टी एक पब्लिक मीटिंग करने की योजना बना रही थी।

आफरीदी PTI के प्रस्तावित सड़क आंदोलन की अगुवाई करने के लिए लाहौर में हैं और उम्मीद थी कि वह शाम को लिबर्टी राउंडअबाउट पर एक पब्लिक इवेंट करेंगे। PTI के सेक्रेटरी जनरल सलमान अकरम राजा ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वह और KP के मुख्यमंत्री लिबर्टी चौक पर मौजूद थे, लेकिन आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article