दुनिया

Imran Khan Bail: इमरान खान की आजादी पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट की मुहर, सभी मामलों में बेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 12, 2023, 04:42 PM IST

Imran Khan Bail: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस में 9 मई को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। जमकर हिंसक प्रदर्शन हुआ और पीटीआई समर्थकों ने सेना को निशाने पर ले लिया। इस प्रदर्शन में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है।

Image

इमरान खान को जमानत (फोटो- फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भड़की थी हिंसा
  • इमरान खान को दूसरे मामले में गिरफ्तार कर सकती है पुलिस
  • इमरान खान पर दर्ज हैं कुल 121 मामले

Imran Khan Bail: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इमरान खान पर अल-कादिर ट्रस्ट केस में भ्रष्टाचार करने का आरोप है, इसी मामले में उन्हें 9 मई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद काफी हंगामा मचा।

सभी मामलों में बेल

फिर 11 मई को सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी और कोर्ट ने तत्काल रिहा करने का आदेश दिया था, साथ ही जमानत के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए इमरान को कहा गया था। अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट से भी इमरान को राहत मिल गई है और उन्हें सभी मामलों में बेल मिल गई है। कोर्ट ने अधिकारियों ने उन्हें 17 मई तक किसी भी नए मामले में गिरफ्तार करने के लिए नहीं कहा है।

कड़ी सुरक्षा में हुए पेश

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में जमानत की सुनवाई के लिए पेश हुए। वह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय, एक उच्च सुरक्षा वाले काफिले में पहुंचे।

121 मामले हैं दर्ज

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में उनके अभियोग पर रोक लगा दी है। इमरान खान पर देशद्रोह, ईशनिंदा, हिंसा भड़काने और आतंकवाद के आरोपों सहित कुल 121 मामले हैं।

पाक पीएम का हमला

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने देश के शहीदों का इस तरह से अपमान किया है, जैसा हमारे दुश्मनों ने भी नहीं किया। शहबाज ने कहा- "सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले... देश में इससे बड़ा आतंकवाद नहीं हो सकता।"

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) और उसके नेताओं के "राजनीतिक उत्पीड़न" के दौरान "चुप रहने" के लिए अदालतों से सवाल भी किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article