दुनिया

सुधरने को तैयार नहीं PAK! 23 जुलाई तक भारतीय विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस

Operation Sindoor: पाकिस्तान के प्राधिकारों ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की। भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था।

Image

सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान!

Photo : iStock

Operation Sindoor: पाकिस्तान के प्राधिकारों ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर यह प्रतिबंध पहले 23 अप्रैल को एक महीने के लिए लगाया गया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

बाद में, इसे 23 मई को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया गया था, जब चार दिनों के सैन्य टकराव के कारण संबंध खराब हो गए थे। भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था।

पाकिस्तान ने NOTAM किया जारी

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा जारी ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमेन) के अनुसार, प्रतिबंध को 23 जून से बढ़ाकर 23 जुलाई तक कर दिया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों और भारतीय एयरलाइंस/ऑपरेटर द्वारा संचालित/स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों के लिए उपलब्ध नहीं है, जिसमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं।’’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की। दस मई को दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। हालांकि, संघर्ष विराम जारी रहने के बावजूद द्विपक्षीय संबंधों में अभी तक सुधार नहीं हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article