दुनिया

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में अब लगेगी इमरजेंसी! कैबिनेट ने की PM शहबाज शरीफ से सिफारिश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 12, 2023, 04:38 PM IST

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में इस समय सेना बनाम इमरान खान हो रखा है। सेना के साथ पाकिस्तान की सरकार हमेशा की तरह खड़ी है। इमरान खान हाल के दिनों में सेना के खिलाफ काफी आक्रमक हो रखे थे और कई गंभीर आरोप लगा रहे थे। इमरान खान पर सौ से ज्यादे मामले दर्ज हैं।

Image

पाकिस्तान में इमरजेंसी की सिफारिश (Mian Shehbaz Sharif)

Pakistan Emergency: पाकिस्तान एक बार फिर से अंधेरे में जाते हुए दिख रहा है। इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बेल मिलते ही शहबाज शरीफ की सरकार ने इमरजेंसी की सिफारिश कर दी है। खबर है कि कैबिनेट ने इमरजेंसी लगाने की सिफारिश पीएम शहबाज शरीफ से की है। अगर यह सिफारिश मान ली गई तो पाकिस्तान में एक बार फिर से आपातकाल लग जाएगा।

पाकिस्तान में सेना बनाम इमरान खान

पाकिस्तान में इस समय सेना बनाम इमरान खान हो रखा है। सेना के साथ पाकिस्तान की सरकार हमेशा की तरह खड़ी है। इमरान खान हाल के दिनों में सेना के खिलाफ काफी आक्रमक हो रखे थे और कई गंभीर आरोप लगा रहे थे। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्हें अल-कादिर ट्रस्ट केस में इस्लामाबाद हाईकोर्ट से 9 मई को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद इमरान के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे और सेना पर हमला बोल दिया था। सेना के ठिकानों पर हमला बोल दिया था।

कुछ देर पहले ही मिली है जमानत

इमरान खान को अभी कुछ समय पहले ही जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भी उन्हें दो सप्ताह की जमानत दे दी है। जिसके बाद खबर आई कि इमरान को दूसरे मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को पूरी तरह से राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 17 मई तक के लिए रोक लगा दी। इमरान को किसी भी मामले में अब गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

कंगाल पाकिस्तान जल रहा

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। वहां के मंत्री तक स्वीकार कर चुके हैं कि पाकिस्तान डिफॉल्टर हो चुका है। जनता को खाने के लिए सही से खाना नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान के इस कंगाली के बीच अब सियासी बवाल ने पाकिस्तान को जला दिया है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के सपोर्ट हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। कई सरकारी संपत्तियों को जला दिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article