दुनिया

ये कैसी दोस्ती... चीन के आगे फिर झुका पाकिस्तान! कर्ज चुकाने के लिए मांगा और समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 12:39 AM IST

पाकिस्तान ने अपने कर्ज और बाहरी व्यापार संबंधी दायित्वों को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में 34 अरब अमेरिकी डॉलर की व्यवस्था करने की योजना बनाई है। हालांकि ये योजना कितनी कामयाब होगी ये कहा नहीं जा सकता है। पाकिस्तान अभी भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

Image

फिर चीन की शरण में पहुंचा पाकिस्तान (फोटो- एपी)

पाकिस्तान, चीन के साथ दोस्ती के कितने भी गीत क्यों न गा ले, लेकिन आर्थिक संकट में फंसे अपने दोस्त की मदद चीन भी तब करता है, जब वो उसकी गुहार लगाता है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि हाल की घटनाओं से ऐसा ही पता चलता है। चीन ने पाकिस्तान को भारी कर्ज दे रखा है, दोस्ती के नाम पर, जो पाकिस्तान से चुकाया नहीं जा रहा है, अब दोस्त चीन इस कर्ज को माफ तो नहीं कर रहा है, बल्कि पाकिस्तान को और गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर कर रहा है। पाक और समय के लिए चीन के सामने गिड़गिड़ा रहा है।

पाकिस्तान ने चीन से 6.3 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसकी समयसीमा अगले आठ महीने में पूरी होने वाली है।एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान दरअसल अपने ऋण एवं बाहरी व्यापार से जुड़े दायित्वों को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में 34 अरब डॉलर जुटाना चाहता है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि 2022-23 के लिए द्विपक्षीय कर्ज चुकाने के लिए चीन से नया कर्ज लेने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें बताया गया कि पाकिस्तान में चीन के राजदूत नोंग रोंग और वित्त मंत्री मोहम्मद इसाक डार के बीच शनिवार को हुई बैठक में करीब 6.3 अरब डॉलर के वाणिज्यिक कर्ज की अदायगी की समयसीमा और पुनर्वित्त के मुद्दे पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अब से लेकर अगले वर्ष जून तक चीन से लिए 3.3 अरब डॉलर के वाणिज्यिक ऋण और तीन अरब डॉलर के सुरक्षित जमा ऋण की अवधि पूरी हो रही है। इसके अलावा 90 करोड़ डॉलर से अधिक का चीन के साथ द्विपक्षीय कर्ज भी चालू वित्त वर्ष में बकाया रहने वाला है।

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article