दुनिया

Pakistan Flood: बाढ़ से जूझ रहा पाकिस्तान अब मच्छरों से परेशान, भारत से खरीदेगा मच्छरदानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:06 PM IST

Pakistan battling floods:एक रिपोर्ट के अनुसार मलेरिया के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान भारत से 60 लाख से अधिक मच्छरदानी खरीदेगा

Image

पाकिस्तान भारत से मलेरिया से बचने के लिए 62 लाख मच्छरदानी खरीदेगा

Pakistan buy mosquito nets from India: पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को भारत से 60 लाख से अधिक मच्छरदानी खरीदने को मंजूरी दे दी, क्योंकि देश अभूतपूर्व बाढ़ के कारण मलेरिया और अन्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए जूझ रहा है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पाकिस्तान के लिए मच्छरदानी हासिल करने के लिए ग्लोबल फंड द्वारा उपलब्ध कराए गए वित्तीय संसाधनों का उपयोग कर रहा है।

एक रिपोर्ट मे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द से जल्द मच्छरदानी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद है कि ये अगले महीने तक वाघा मार्ग से प्राप्त हो जाएंगे।

इस साल जून के महिने से ही भयानक बाढ़ के कारण पाकिस्तान में 1,700 से अधिक लोग मारे गए, जबकि करीब 33 मिलियन लोग विस्थापित हुए करीब करीब देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया।

WHO ने पहली ही दे दी थी चेतावनीसितंबर में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी थी कि मलेरिया जैसी बीमारियों में वृद्धि "दूसरी आपदा" का कारण बन सकती है। पिछले हफ्ते, डब्ल्यूएचओ ने जनवरी 2023 तक बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान के 32 जिलों में 27 लाख मलेरिया के मामलों की चेतावनी दी थी। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा, "देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है, जहां हजारों बच्चे मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हैं।"

भारत से मदद की उम्मीदरिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति मांगी थी। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के 26 सबसे अधिक प्रभावित जिलों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था के लिए ग्लोबल फंड से अनुरोध किया था, जवाब में, उसने भारत से इन जालों को खरीदने की पेशकश की।

क्या भारत- पाक के बीच व्यापार फिर शुरू हो पाएगा ?

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कश्मीर और पाकिस्तान से निकलने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। भारत मे जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से ही भारत के पाकिस्तान के साथ संबध और तनावपूर्ण हो गए इस फैसले के बाद, पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड कर दिया और भारतीय दूत को निष्कासित कर दिया था। तब से पाकिस्तान और भारत के बीच व्यापार संबंध काफी हद तक ठंडे पडे है पर अब पाकिस्तान मीडिया के अनुसार शहबाज सरकार इस बारे मे फिर से विचार करने को मजबूर है
अमित साहू
अमित साहुauthor

देश की राजनीति हो या विदेश कूटनीति,खबर चाहे खेल से हो या मनोरंजन जगत से। सही व सच्ची खबर आप तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता।

और पढ़ें
End of Article