दुनिया

ट्रंप लागू कर सकते हैं नई ट्रैवल बैन योजना, जद में आएंगे पाकिस्तान-रूस जैसे 43 देश

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पाबंदी सुरक्षा अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर तैयार की जा रही है। इसमें तीन श्रेणियों में देशों का वर्गीकरण किया गया है।

Image

डोनाल्ड ट्रंप

Trumps New Travel Ban Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन नई यात्रा प्रतिबंध नीति लागू करने पर विचार कर रहा है, जिससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस समेत 43 देशों के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पाबंदी सुरक्षा अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर तैयार की जा रही है। इसमें तीन श्रेणियों में देशों का वर्गीकरण किया गया है। रेड लिस्ट, ऑरेंज लिस्ट और येलो लिस्ट के आधार पर देशों को बांटा गया है।

रेड लिस्ट (पूरी तरह यात्रा प्रतिबंध): अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल। इन देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लग सकती है।

ऑरेंज लिस्ट (सीमित यात्रा अनुमति): पाकिस्तान, रूस, म्यांमार, बेलारूस, हैती, लाओस, इरिट्रिया, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान शामिल। इन देशों के व्यापारिक यात्रियों को कुछ शर्तों के तहत एंट्री मिल सकती है, लेकिन पर्यटक और अप्रवासी वीजा पर कड़ी पाबंदी होगी। नागरिकों को वीजा प्राप्त करने के लिए अनिवार्य व्यक्तिगत साक्षात्कार से गुजरना होगा।

येलो लिस्ट (60 दिन की चेतावनी): 22 देशों को अमेरिका की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 60 दिनों का समय दिया जाएगा। यदि वे ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें रेड या ऑरेंज सूची में शामिल किया जा सकता है। इसमें अंगोला, कैमरून, लाइबेरिया, माली, जिम्बाब्वे, सेंट लूसिया और वानुआतु जैसे देश शामिल हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article