दुनिया

Burnt Alive: कनाडा में पाकिस्तान मूल के बिजनेसमैन को 'जिंदा जलाया', निज्जर हत्याकांड से है कनेक्शन?

Pak Origin Businessman Burnt Alive: कनाडा में एक अंजान शख्स ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी जिसका नाम राहत राव है उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Pak Origin Businessman Burnt Alive: कनाडा के सरे में एक व्यक्ति ने एक पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी जिसका नाम राहत राव है उसको आग के हवाले कर दिया और उसकी हालत गंभीर है। वह पिछले साल जून में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कई विरोध प्रदर्शनों में शामिल था। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों में शामिल एक पाकिस्तानी-कनाडाई व्यवसायी को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया।

राहत राव को शुक्रवार को 24 या 25 साल के एक व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। सूत्रों के अनुसार, राव पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का एजेंट नहीं है।

राव कनाडा में काफी सक्रिय है और पिछले साल जून में निज्जर की मौत के बाद कई विरोध प्रदर्शनों में लगातार शामिल रहा था। पिछले साल 18 जून को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका नाम भारत सरकार द्वारा जारी की गई सूची में 40 अन्य 'नामित आतंकवादियों' के साथ शामिल किया गया था।

पिछले सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद उसकी मौत ने भारत और कनाडा के बीच एक बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। भारत ने ट्रूडो के दावों का जोरदार खंडन करते हुए उन्हें 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताया था निज्जर की हत्या की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस द्वारा की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article