दुनिया

अब ट्रंप के निशाने पर आया क्यूबा, दे डाले एक के बाद एक कई आदेश; 30 दिन के भीतर लेंगे और कड़े फैसले

अमेरिका और क्यूबा के संबंधों का इतिहास जटिल और उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। यह संबंध शीत युद्ध, क्यूबा क्रांति, क्यूबा मिसाइल संकट, और क्यूबा के साथ अमेरिकी नीतियों के बदलावों से प्रभावित रहे हैं। हाल के सालों में इसमें सुधार होने लगा था, लेकिन अब ट्रंप फिर से प्रतिबंधों की ओर जा रहे हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब क्यूबा आ गया है। क्यूबा के साथ अमेरिका के फिर से संबंध बिगड़ने तय है। जिस क्यूबा के साथ ओबामा और बाइडन के समय में प्रतिबंधों में ढील दी गई थी, उसकी अब वापसी हो रही है।

30 दिन के भीतर कड़ा फैसला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शीर्ष कैबिनेट अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे क्यूबा को लेकर अमेरिकी नीति की समीक्षा करें और उसे सख्त बनाएं। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्यूबा के संबंध में मौजूदा प्रतिबंधों की जांच करें तथा 30 दिन के भीतर उन्हें और कड़ा करने के लिए कदम उठाएं।

ट्रंप ने दिए कई आदेश

सोमवार को ट्रंप ने कहा कि समीक्षा में असहमति रखने वालों के साथ क्यूबा के व्यवहार, असंतुष्टों को लेकर इसकी नीतियों और वित्तीय लेनदेन को प्रतिबंधित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए जो ‘‘क्यूबा के लोगों की कीमत पर क्यूबा सरकार, सेना, खुफिया या सुरक्षा एजेंसियों को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं’’। आदेश में कहा गया है कि एक संभावित महत्वपूर्ण बदलाव में अमेरिका को द्वीप पर सभी पर्यटन को बंद करने और शैक्षिक पर्यटन को केवल अमेरिकी नागरिकों द्वारा आयोजित और संचालित समूहों तक सीमित करने के तरीकों की तलाश करनी चाहिए।

पहले दी गई थी प्रतिबंधों में ढील

यह कदम कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि ट्रंप ने पहले ही कहा था कि वह क्यूबा में प्रतिबंधों और अन्य दंडों में ढील को रद्द करने की योजना बना रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपतियों और डेमोक्रेट नेताओं बराक ओबामा तथा जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान क्यूबा पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article