दुनिया

केवल भारत के लोगों से मांगा नौकरी के लिए आवेदन, न्यू जर्सी की कंपनी पर लगा जुर्माना

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 23, 2023, 11:43 AM IST

न्याय विभाग ने आरोप लगाया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनी इंफोसॉफ्ट सोल्यूशन इंक ने नौकरी के लिए छह भेदभावपूर्ण विज्ञापन देकर आव्रजन एवं नागरिकता कानून (आईएनए) का उल्लंघन किया है।

Image

Jobs Advt for only Indians

Photo : iStock

Job Applications From Indians: अमेरिका में न्यू जर्सी की एक आईटी कंपनी पर कथित तौर पर नौकरी के भेदभावपूर्ण विज्ञापन देने और सिर्फ भारतीयों से ही आवेदन मांगने के मामले में 25,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल क्रिस्टेन क्लार्क ने कहा कि जब नियोक्ता केवल किसी खास देश के आवेदकों या जिन्हें अस्थायी वीजा की आवश्यकता होती है, उनसे ही आवेदन मांगते हैं, तो वे अन्य योग्य कामगारों को हतोत्साहित करते हैं और उन्हें नौकरी का उचित मौका देने से इनकार करते हैं।

न्याय विभाग ने आरोप लगाया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनी इंफोसॉफ्ट सोल्यूशन इंक ने नौकरी के लिए छह भेदभावपूर्ण विज्ञापन देकर आव्रजन एवं नागरिकता कानून (आईएनए) का उल्लंघन किया है। इन विज्ञापनों में कथित तौर पर केवल गैर-अमेरिकी नागरिकों से आवेदन मांगे गए थे और एक विज्ञापन में तो केवल भारत के लोगों से ही आवेदन करने को कहा गया था। क्लार्क ने कहा, नागरिक अधिकार प्रभाग राष्ट्रीय मूल या नागरिकता दर्जे में भेदभाव को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और वह इन गैरकानूनी भेदभावपूर्ण अवरोधकों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जुर्माने के तहत इंफोसॉफ्ट अमेरिकी प्रशासन को 25,500 डॉलर का भुगतान करेगी। यही नहीं, कंपनी के लिए आईएनए से जुड़ी जरूरतों पर अपने नियोक्ताओं को प्रशिक्षित करना, रोजगार नीतियों में उचित बदलाव लाना और विभागीय निगरानी और रिपोर्टिंग आवश्यकताओं को पूरा करना भी जरूरी किया गया है।

(Bhasha Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article