दुनिया

Nepal Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने कुलमन घीसिंग को नया PM बनाने का किया समर्थन, बुलेन शाह सुशीला कार्की दौड़ में नहीं!

नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री की तलाश में काठमांडू के मेयर बालेन शाह और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को दरकिनार कर दिया गया है।

Image

कुलमन घीसिंग को नया PM बनाने का किया समर्थन (फाइळ फोटो: canva)

काठमांडू के मेयर बालेन शाह और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की अब नेपाल का अंतरिम कार्यभार संभालने की दौड़ में नहीं हैं। जेन-जेड प्रदर्शनकारियों ने अब नेपाल विद्युत प्राधिकरण के व्यापक रूप से सम्मानित प्रमुख इंजीनियर कुलमन घीसिंग (Engineer Kulman Ghising) का नाम प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने के लिए आगे रखा है।

गुरुवार को जारी एक बयान में, 'जेन-जेड' प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंतरिम मंत्रिमंडल का नेतृत्व करने के लिए सबसे योग्य और पसंदीदा व्यक्ति काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह थे। हालाँकि, बालेन शाह ने कार्यभार संभालने में रुचि नहीं दिखाई थी। चर्चाओं के दौरान एक और लोकप्रिय नाम, सुशीला कार्की, चर्चा में था। हालाँकि, उनका नाम अस्वीकार कर दिया गया क्योंकि उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक थी और वे 'जेन-जेड का प्रतिनिधित्व' नहीं कर पाएंगी।

इसलिए, उन्होंने अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए इंजीनियर कुलमन घीसिंग के नाम पर सहमति जताई थी।

वर्तमान संकट के समाधान पर जेन-ज़ी का स्टेटमेंट (Gen-Z's statement)=

1. भ्रष्टाचार और अन्याय को समाप्त करने और सुशासन स्थापित करने का हमारा आंदोलन अभूतपूर्व सफलता के करीब है। यह जेन-ज़ी द्वारा समर्थित एक अंतरिम मंत्रिमंडल के गठन के साथ संपन्न होगा।

2. अंतरिम मंत्रिमंडल का नेतृत्व करने के लिए सबसे योग्य और पसंदीदा व्यक्ति काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के सम्मानित मेयर बालेन शाह थे। हालाँकि, यह स्पष्ट है कि उन्होंने इस प्रक्रिया में कोई रुचि नहीं दिखाई।

3-कल हुई वर्चुअल चर्चा में कई लोगों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम का समर्थन किया। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व सीईओ और पूर्व मुख्य न्यायाधीश कुलमन घीसिंग के नाम पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। हालांकि कल पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम पर सकारात्मक चर्चा हुई थी, लेकिन संविधान, कानून और प्रक्रिया का सम्मान करने वाले हम लोगों के लिए, उन्हें आगे रखना क़ानूनी नहीं लगा। संविधान के अनुसार, पूर्व मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश इस पद पर नियुक्ति के पात्र नहीं हैं, और चूंकि उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, इसलिए वे जेन-जी का प्रतिनिधित्व भी नहीं कर सकतीं, इसलिए उनका नाम अस्वीकार कर दिया गया है।

4. चूंकि बालेन शाह ने रुचि नहीं दिखाई है, हरक संपांग के पास सभी का नेतृत्व करने की बहुत कम संभावना है, और सुशीला कार्की अयोग्य हैं और 70 वर्ष से अधिक उम्र की हैं, इसलिए देशभक्त और सभी के पसंदीदा इंजीनियर कुलमन घीसिंग को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article