दुनिया

हत्या या आत्महत्या? बांग्लादेश में मंदिर के रखवाले का शव पेड़ से लटका मिला, अब सामने बड़ी आई सच्चाई

Bangladesh Cox’s Bazar Incident: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में तीन दिन से लापता मंदिर सेवायत नयन दास का शव पहाड़ी इलाके में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

कॉक्स बाजार में सनसनी, लापता व्यक्ति की मिली लाश (Photo: AI Generated)

Bangladesh Cox’s Bazar Incident: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार (Cox’s Bazar) के एक दूरदराज पहाड़ी इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में डर और चिंता का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान नयन दास (Nayan Das case) के रूप में हुई है, जो एक मंदिर में सेवायत यानी देखभाल करने का काम करते थे। वे मूल रूप से चैटोग्राम जिले के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, नयन दास रविवार रात करीब 9 बजे अपने घर से बाहर गए थे। परिवार वालों का कहना है कि कुछ लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे।

अचानक गायब होने से परिवार और आसपास के लोग परेशान

इसके बाद से वे लापता हो गए थे। उनके अचानक गायब होने से परिवार और आसपास के लोग परेशान हो गए और उन्हें खोजने की कोशिश शुरू कर दी गई। तीन दिन तक तलाश करने के बाद बुधवार को स्थानीय लोगों ने पास के पहाड़ी इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया।

यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस कर रही जांच

प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नयन दास को घर से कौन और क्यों बुलाकर ले गया था। साथ ही, घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article