दुनिया

'अंतरराष्ट्रीय हालात चाहे कैसी भी हों लेकिन...', चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन से कहा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल़' में बैठक की और दोनों देशों के बीच आपसी समर्थन और सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। यह जानकारी एक सरकारी मीडिया ने दी है।

Image

चीन के राष्ट्रपति शी और उत्तर कोरियाई नेता किम की बैठक (फोटो: AP)

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने यहां बैठक की और दोनों देशों के बीच आपसी समर्थन और सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। यह जानकारी एक सरकारी मीडिया ने दी है।

शी और किम अपने देशों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल़' में मिले। इससे एक दिन पहले किम ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित अन्य विदेशी नेताओं के साथ चीनी सैन्य परेड समारोह में शिरकत की थी।

शी ने चीन और उत्तर कोरिया के बीच पारंपरिक मित्रता पर दिया जोर

चीनी के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने अपनी एक खबर में कहा कि शी ने चीन और उत्तर कोरिया के बीच पारंपरिक मित्रता पर जोर दिया और संबंधों को मजबूत करने और इन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। खबर में कहा गया कि शी ने किम से कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, यह रुख नहीं बदलेगा।

जिनपिंग से मुलाकात के बाद अपनी निजी ट्रेन से वापस लौटे उन

वहीं उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि नेताओं ने उच्च-स्तरीय यात्राओं और संपर्कों को बढ़ाने के साथ-साथ रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मामलों में साझा हितों की रक्षा करने पर चर्चा की। शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद किम बृहस्पतिवार शाम अपनी निजी ट्रेन से स्वदेश रवाना हो गए।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article