दुनिया

'जल्द ही पुतिन से बात करूंगा', यूक्रेन-रूस तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आया बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रौद्योगिकी जगत के नेताओं के लिए आयोजित डिनर में एक सवाल पर कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। दरअसल ट्रंप से डिनर के दौरान एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या उन्होंने बृहपतिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करने के बाद निकट भविष्य में अपने रूस से भी बात करने की योजना बनाई है।

Image

जल्द ही पुतिन से बात करूंगा : ट्रंप (फाइल फोटो: PTI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रौद्योगिकी जगत के नेताओं के लिए आयोजित डिनर में एक सवाल पर कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। दरअसल ट्रंप से डिनर के दौरान एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या उन्होंने बृहपतिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करने के बाद निकट भविष्य में अपने रूसी समकक्ष से भी बात करने की योजना बनाई है।

इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हां, मैं करूंगा। हमारी बहुत अच्छी बातचीत चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गजों के साथ डिनर में ट्रंप एक लंबी मेज के बीचोंबीच प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग के बीच बैठे थे।

पहले रोज गार्डेन में होना था कार्यक्रम

मेलानिया ट्रंप ने बृहस्पतिवार दोपहर को व्हाइट हाउस की नई एआई शिक्षा कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता की। पहले यह कार्यक्रम हाल में बने रोज गार्डन में आयोजित होना था, लेकिन बारिश के कारण इसे व्हाइट हाउस में आयोजित कराना पड़ा।

ट्रंप ने टेकनोलॉजी जगत के नेताओं से कही ये बात

ट्रंप ने टेकनोलॉजी जगत के नेताओं से कहा कि वे अपनी कंपनियों के बारे में थोड़ी जानकारी दें और अमेरिका में अपने निवेशों पर बात करें। जुकरबर्ग ने अनुमान जताया है कि उनकी कंपनी 2028 तक लगभग 600 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करेगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!