दुनिया

नेपाल में मनांग एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 03:00 PM IST

Nepal Helicopter crash: एवरेस्ट आधार शिविर के पास लुकला के समीप उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर 9एन एएनजे थोड़ा पलट गया और उत्तर-पूर्वी नेपाल के लोबुचे में उतरने की कोशिश करने के दौरान उसमें आग लग गई।

Image

नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश

Photo : Twitter

Nepal Helicopter crash: नेपाल में मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को एक पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसका पायलट घायल हो गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप निदेशक जगन्नाथ निरुला ने बताया कि एवरेस्ट आधार शिविर के पास लुकला के समीप उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर 9एन एएनजे थोड़ा पलट गया और उत्तर-पूर्वी नेपाल के लोबुचे में उतरने की कोशिश करने के दौरान उसमें आग लग गई।

निरुला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में केवल पायलट प्रकाश सेधई सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल पायलट को इलाज के लिए विमान से काठमांडू ले जाया गया है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

जुलाई में विमान दुर्घटना में कई भी छह की जान

मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर जुलाई में सोलुखुंबु जिले में लिखुपाइक ग्रामीण नगरपालिका के लामजुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। कैप्टन चेत बहादुर गुरुंग और मेक्सिको के पांच नागरिकों के साथ उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर का 11 जुलाई की सुबह संपर्क टूट गया था और बाद में वह जीरी और फापलु के बीच लामजुरा में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया था। बता दें, मनांग एयर काठमांडू की एक हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी है, जिसकी स्थापना 1997 में की गई थी। यह नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण नियमन के तहत नेपाली क्षेत्र के बीच वाणिज्यिक हवाई परिवहन सेवा उपलब्ध कराती है। कंपनी को चार्टर्ड सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी जाना जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article