दुनिया

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई पैसेंजर ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 06:12 PM IST

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इस घटना में कम से कम 31 लोग घायल हो गए

Image

पाकिस्तान में ट्रेन एक्सीडेंट

Photo : Twitter

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। एक खड़ी मालगाड़ी से जाकर एक पैसेंजर ट्रेन टकरा गई है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें से कई की हालत गंभीर है। यह हादसा पाकिस्तान के किला सत्तार शाह रेलवे स्टेशन के पास हुआ है।

31 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इस घटना में कम से कम 31 लोग घायल हो गए। खबरों में कहा गया है कि यह हादसा शेखपुरा जिले के किला सत्तार शाह स्टेशन पर हुआ।

लाहौर की ओर जा रही थी ट्रेन

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मियांवाली से लाहौर आ रही यात्री ट्रेन, उसी पटरी पर आ गयी, जहां पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। जिस कारण आपस में उनकी टक्कर हो गयी। इसमें बताया गया कि ट्रेन के चालक ने भिड़ंत को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वह असफल रहा।

चालक सस्पेंड

बचावकर्मियों के अनुसार, हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं जिसमें से पांच घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन के चालक इमरान सरवर और उसके सहायक मोहम्मद बिलाल समेत रेलवे के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

शहबाज शरीफ ने जताया दुख

उन्होंने कहा कि उप प्रधान अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया गया है जो घटना को लेकर 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देगा। पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article