अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अमेरिका और इजरायल के हमले से ईरान में भारी तबाही का मंजर दिख रहा है। जैसे इतना कम नहीं था कि अब ईरान के गेराश में भूकंप के झटके भी महसूस किए हैं। आज यानी मंगलवार 3 मार्च को ईरान में 4.3 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
USGS के मुताबिक भूकंप ईरान के गेराश इलाके में आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी की गहराई में था।
4.3 तीव्रता के भूकंप को मध्यम तीव्रता का माना जाता है। ईरान जिस सेसमिक जोन में आता है, वहां इतनी तीव्रता के भूकंप आना आम बात है। भूकंप के झटके एपिसेंटर के आसपास ज्यादा महसूस किए गए, इतनी तीव्रता के भूकंप में एपिसेंटर के पास कंपन को हर कोई साफ महसूस कर सकता है।
फिलहाल भूकंप से किसी तरह से नुकसान की खबर नहीं है। किसी तरह की सूनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। दक्षिण ईरान, जहां पर जगरोस माउंटेन बेल्ट है। यह इलाका एक्टिव टेक्टोनिक जोन में आता है, जहां पर अरब और यूरेशिया की प्लेटें आपस में टकराती हैं। इसलिए क्षेत्र में 4.3 तीव्रता के भूकंप आम बात हैं।
बता दें कि ईरान के जिस गेराश इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए वह दक्षिण ईरान में प्रमुख एनर्जी, पोर्ट और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर के अंतर्गत आता है। यहीं पर गेराश से 150-180 किमी दक्षिण पूर्व में Gchine यूरेनियम की खदान भी है। Gchine ईरान के अपने यूरेनियम का स्रोत है। यह सिर्फ एक खदान है, यहां पर यूरेनियम का संवर्धन नहीं होता है।
गेराश से करीब 250-300 किमी उत्तर-पश्चिम में ईरान का इकलौता ऑपेरशनल नागरिक न्यूक्लियर प्लांय है। इसका नाम बुशहर न्यूक्लियर प्लांट है और यह पर्शियन गल्फ कोस्टलाइन के पास है। युद्ध के बीच आए इस आए इस भूकंप की टाइमिंग को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
