दुनिया

Exclusive: लव यू इजरायल..मिस यू इंडिया...युद्ध के बीच इजरायल में भारतीय कंस्ट्रक्शन वर्करों के बीच पहुंचे प्रदीप दत्ता

युद्ध के इस माहौल के बीच कई भारतीय निर्माण कर्मचारी इजरायल के तेल अवीव में डटे हुए हैं और जोर-शोर से अपने काम में जुटे हुए हैं। युद्ध के बीच भी इनकी हिम्मत कमजोर नहीं हुई है और अपने काम को बदस्तूर अंजाम दे रहे हैं।

Image

Exclusive: लव यू इजरायल..मिस यू इंडिया...युद्ध के बीच इजरायल में भारतीय कंस्ट्रक्शन वर्करों के बीच पहुंचे प्रदीप दत्ता

Israel-Hezbollah War: लेबनान के आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल ने जंग छेड़ दी है। हिजबुल्लाह के कारनामों के खिलाफ इजरायल ने सख्त रुख अपनाया है और अब आईडीएफ ने हवाई हमले के साथ ही जमीनी हमला भी शुरू किया है। इजरायल लगातार हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए बेरूत और उसके आसपास हवाई हमले कर रहा है। इजरायल की सेना आईडीएफ हिजबुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन भी कर रही है।

भारतीय निर्माण कर्मचारी इजरायल में डटे हुए हैं

युद्ध के इस माहौल के बीच कई भारतीय निर्माण कर्मचारी इजरायल के तेल अवीव में डटे हुए हैं और जोर-शोर से अपने काम में जुटे हुए हैं। युद्ध के बीच भी इनकी हिम्मत कमजोर नहीं हुई है और अपने काम को बदस्तूर अंजाम दे रहे हैं। जंग के इस मैदान की सटीक और प्रामाणिक जानकारी अपने दर्शकों तक पहुंचाने के लिए Times Now की टीम वार जोन में मौजूद है। टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर प्रदीप दत्ता ने तेल अवीव में इन लोगों से बातचीत की। इन कर्मचारियों ने इजरायल को समर्थन देते हुए कहा कि हम इजरायल से प्यार करते हैं साथ ही हमें भारत की भी याद आ रही है। भारतीय निर्माण श्रमिकों ने कहा कि उन्होंने अपने निर्माण प्रयासों में इजरायल की सहायता के लिए कदम बढ़ाया है।

भारतीय कर्मचारियों ने कहा, यहां हालात बिल्कुल ठीक

इन्होंने कहा, यहां स्थिति खराब नहीं है, सब ठीक चल रहा है। यहां सुकून लग रहा है। हम कुछ गल्फ देशों में घूमे हैं, सबसे सही यहीं लग रहा है। यहां इज्जत मिलती है और कोई टोका-टाकी भी नहीं है। एक कर्मचारी ने कहा कि यहां महसूस ही नहीं हो रहा है कि यहां कोई जंग हो रही है। एक कर्मचारी ने कहा कि यहां इतनी शांति है कि लग ही नहीं रहा है कि भारत है या इजरायल। हालात यहां पूरी तरह ठीक हैं।

बता दें कि इजरायल के हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं। हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह भी ढेर किया जा चुका है। अब बाकी बचे कमांडरों को ठिकाने लगाने के लिए इजरायल हमले कर रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दो दिन पहले ही कहा था कि वह नसरल्लाह के बाद हिजबुल्लाह के बाकी कमांडरों को भी ढेर कर चुका है जिनके इस आतंकी संगठन की कमान संभालने की संभावना थी। इजरायल ने कहा है कि हाल ही नसरल्लाह के बाद नए प्रमुख हाशिम सफीद्दीन को भी ठिकाने लगाया जा चुका है।

Pradeep Dutta
Pradeep Duttaauthor

Pradeep Dutta’s forte is conflict reporting, and issues related to traditional and non-traditional security in South Asia. In his spare time, Pradeep indulges in poetry on sensitive issues.

और पढ़ें
End of Article