दुनिया

Vladimir Putin : पुतिन को बंकर में रखा जा सकता है, इस नई आफत ने क्रेमलिन की बढ़ा दी है मुश्किल

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 13, 2022, 07:35 PM IST

Vladimir Putin : रूसी-यूक्रेन युद्ध पर ताजा जानकारियां देने वाले द जनरल एसवीआर टेलिग्राम चैनल का दावा है कि पुतिन इस साल अपना नया साल पूर्वी यूराल के पर्वतों में बने बंकर में बिताएंगे। उनके साथ उनकी कथित प्रेमिका एलीना काबेवा भी होंगी।

Image

संसद के कई सदस्य संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रेमलिन परिसर में फ्लू ने दस्तक दे दिया है, इसके बाद वहां पर एहतियात बरता जा रहा है
  • रिपोर्टों में दावा किया गया है कि संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रपति पुतिन को लोगों से दूर रखा जा रहा है
  • स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि इस साल फ्लू का प्रकोप लंबे समय तक रह सकता है

Vladimir Putin : क्रेमलिन परिसर फ्लू की चपेट में आ गया है। मेट्रो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें बंकर में रखा जा सकता है। एक दिन पहले ही यह बात सामने आई है कि साल के अंत में होने वाले अपने वार्षिक प्रेस कॉन्फेंस को पुतिन इस बार संबोधित नहीं करेंगे। चूंकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने का कोई कारण नहीं बताया है। ऐसे में कई लोगों ने दावा किया है कि ऐसा पुतिन के स्वास्थ्य को देखते हुए किया गया है। बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पुतिन का स्वास्थ्य हमेशा सुर्खियों में रहा है।

2009 में एच1एन1 ने बरपाया था कहर

रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने ह्यूमन वेलबिइंग एंड फेडरल सर्विस फॉर सर्विलांस ऑन कंज्यूमर राइट्स प्रोटेक्शन की प्रमुख अन्ना पोपोवा के हवाले से कहा कि रूस इस साल बड़े पैमाने पर एच1एन1 फ्लू की चपेट में आएग। Rossiya-1 टीवी चैनल पर एक साक्षात्कार में पोपोवा ने कहा, 'हां, इस साल फ्लू यहां रहने के लिए आ रहा है। मौजूदा हालात में सबसे खराब बात यह है कि यह मुख्य रूप से फ्लू का वैरियंट है जो कि स्वास्थ्य को सबसे गंभीर नुकसान पहुंचाता है। यह वही एच1एन1 फ्लू है जिसका कहर 2009 में देखने को मिला था।'

पुतिन को लोगों से दूर रखा जा सकता है

मेट्रो की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन संक्रमण की चपेट में न आएं, इसे देखते हुए उन्हें लोगों से दूर रखा जा रहा है। रूसी सांसद के कई सदस्य संक्रमित पाए गए हैं, ऐसे में पुतिन अपना संसदीय आवास छोड़ सकते हैं। रूसी-यूक्रेन युद्ध पर ताजा जानकारियां देने वाले द जनरल एसवीआर टेलिग्राम चैनल का दावा है कि पुतिन इस साल अपना नया साल पूर्वी यूराल के पर्वतों में बने बंकर में बिताएंगे। उनके साथ उनकी कथित प्रेमिका एलीना काबेवा भी होंगी।

लोगों से मास्क पहनने की अपील

पोपोवा ने लोगों से अपील की है कि संक्रमंण से दूर रहने के लिए वे एहतियातों का पालन करें। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने, गजेट्स साफ रखने एवं गले को साफ रखने की अपील की है। पोपोवा ने संक्रमण का लक्षण दिखने पर लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article