Jeffrey Epstein Photos: ट्रंप, बिल क्लिंटन, बिल गेट्स... इन 19 तस्वीरों ने दुनिया में मचाई सनसनी; महिलाओं से घिरे दिखे Trump

Jeffrey Epstein Photos: अमेरिका की डेमोक्रेट्स हाउस ओवरसाइट कमेटी ने शुक्रवरा को यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के एस्टेट से मिली 19 तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, पूर्व ट्रेजरी सचिव लैरी समर्स और फिल्म निर्माता वूडी एलन समेत कई दिग्गज हस्तियां नजर आ रही हैं।

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Dec 13 2025, 07:35 IST
महिलाओं से घिरे दिख रहे ट्रंप  ( Jeffrey Epstein 19 photos Trump)01 / 07

महिलाओं से घिरे दिख रहे ट्रंप ( Jeffrey Epstein 19 photos Trump)

इन 19 तस्वीरों में से एक तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की है, जिसमें वो कई महिलाओं के साथ खड़े हैं। इन महिलाओं के चेहरों को उजागर नहीं किया गया है।

ट्रंप, महिलाएं और एपस्टीन ( Trump with women and Jeffrey Epstein)02 / 07

ट्रंप, महिलाएं और एपस्टीन ( Trump with women and Jeffrey Epstein)

दूसरी तस्वीर में ट्रंप किसी महिला के साथ बात कर रहे हैं और उनके बगल में एपस्टीन खड़े हैं। हाउस ओवरसाइट कमेटी डेमोक्रेट्स द्वारा शेयर की गई 19 तस्वीरों में से तीन में ट्रंप नजर आ रहे हैं।

कंडोम पर ट्रंप की तस्वीर (Trump Condom Photo)03 / 07

कंडोम पर ट्रंप की तस्वीर (Trump Condom Photo)

डेमोक्रेट्स कमेटी द्वारा शेयर की इन तस्वीरों में से एक में ट्रंप के चेहरे के साथ कंडोम का कटोरा दिख रहा है। इस पर लिखा है- ट्रंप कंडोम 4.50 डॉलर। हर कंडोम पर ट्रंप की तस्वीर है। साथ में लिखा है- I am Huge। वहीं, एक और तस्वीर में ट्रंप छह महिलाओं के साथ दिख रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों को डिफोकस कर दिया गया है।

क्लिंटन और घिसलीन मैक्सवेल की तस्वीरें (Jeffrey Epstein with Bill Gates)04 / 07

क्लिंटन और घिसलीन मैक्सवेल की तस्वीरें (Jeffrey Epstein with Bill Gates)

एक अन्य तस्वीर में क्लिंटन एपस्टीन और घिसलीन मैक्सवेल के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिंटन की तस्वीर पर उनके हस्ताक्षर भी हैं।

​कमेटी ने क्या-क्या कहा? ( All About Jeffrey Epstein case)​05 / 07

​कमेटी ने क्या-क्या कहा? ( All About Jeffrey Epstein case)​

कमेटी के रैंकिंग सदस्य, प्रतिनिधि रॉबर्ट गार्सिया ने संघीय अधिकारियों पर कवर-अप का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है।कमेटी का कहना है कि वे एस्टेट द्वारा बनाई गई 95,000 से ज़्यादा तस्वीरों की समीक्षा कर रहे हैं। एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो में ट्रंप अपने दोनों तरफ कई महिलाओं के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, हालांकि महिलाओं के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं।

​ये तस्वीरें कई सवाल खड़ा करती है: रॉबर्ट गार्सिया (Jeffrey Epstein Photos News)​06 / 07

​ये तस्वीरें कई सवाल खड़ा करती है: रॉबर्ट गार्सिया (Jeffrey Epstein Photos News)​

कमेटी के रैंकिंग सदस्य, प्रतिनिधि रॉबर्ट गार्सिया ने संघीय अधिकारियों पर कवर-अप का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। गार्सिया ने न्याय विभाग से सभी फाइलें तुरंत जारी करने को कहा है।रॉबर्ट गार्सिया ने कहा, ये परेशान करने वाली तस्वीरें एपस्टीन और दुनिया के कुछ सबसे ताकतवर लोगों के साथ उनके रिश्तों के बारे में और भी सवाल खड़े करती हैं।उन्होंने कहा कि हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक अमेरिकी लोगों को सच्चाई नहीं मिल जाती। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को सभी फाइलें अभी जारी करनी चाहिए। डेमोक्रेट्स ने कहा कि उन्होंने एपस्टीन के शिकार लोगों की पहचान बचाने के लिए महिलाओं के चेहरे हटा दिए।

​कौन था जेफ्री  एपस्टीन? ( Who was Jeffrey Epstein)​07 / 07

​कौन था जेफ्री एपस्टीन? ( Who was Jeffrey Epstein)​

दरअसल, उसे अमेरिका का एक अय्याश अरबपति था, जिसे हमेशा महिलाओं से घिरा रहना पसंद था। बेहद मामूली परिवार से निकलकर आसानी से अमेरिका के एलीट वर्ग में जगह बनाने वाले एपस्टीन की जिंदगी किसी सीक्रेट मिशन हेड जैसी रही। बेहद कम समय में अकूत दौलत कमाने से लेकर ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू, अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप जैसी शख्सियतों से नजदीकियां बढ़ाई। उस पर आरोप है कि वो कई बड़ी हस्तियों में महिलाओं से दोस्ती करवाता और बड़ी-बड़ी पार्टियां ऑर्गनाइज करता। कई महिलाओं ने एपस्टीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!