दुनिया

'जेल और 20 बेंत की सजा', इस देश ने रेप के दोषी को सुनाई अनोखी सजा

Japan: सिंगापुर में बलात्कार के जुर्म में एक जापानी हेयर स्टाइलिस्ट को 17.5 साल की जेल और 20 बेंत मारने की सजा सुनाई गई है। बता दें कि सिंगापुर में बेंत से मारने की सज़ा पाने वाला किता पहला जापानी है। किता को दिसंबर 2019 में 20 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Image

जापानी शख्स को बेंत की सजा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी हेयर स्टाइलिस्ट ने स्वीकार किया अपराध
  • 2019 में 20 वर्षीय छात्रा के साथ रेप के मामले में हुआ था गिरफ्तार
  • सिंगापुर में बेंत से मारने की सज़ा पाने वाला पहला जापानी बना किता इक्को


Japan: सिंगापुर में नशे में धुत छात्रा पर "क्रूर" हमला करने और बलात्कार के जुर्म में एक जापानी हेयर स्टाइलिस्ट को 17.5 साल की जेल और 20 बेंत मारने की सजा सुनाई गई है। बचाव पक्ष के वकील एड्रियन वी ने बताया कि 39 वर्षीय किता इक्को ने बलात्कार और अश्लील फिल्म बनाने के आरोप को सोमवार को स्वीकार कर लिया था।

क्या है पूरा मामला?

समाचार एजेंसी ‘क्योदो’ ने सिंगापुर में जापानी दूतावास के हवाले से कहा कि सिंगापुर में बेंत से मारने की सज़ा पाने वाला किता पहला जापानी है।

किता को दिसंबर 2019 में 20 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की थी कि वह किता से पहली दफ़ा एक बार में मिली थी। अभियोजकों के अनुसार, किता उसे अपने घर ले गया जहां उसने उससे बलात्कार किया और इस कृत्य की अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग कर उसे अपने एक मित्र को भेज दिया।

सिंगापुर में है बेंत की सजा का प्रावधान

सिंगापुर में बलात्कार, मादक द्रव्यों की तस्करी, तोड़-फोड़ और लूटपाट सहित विभिन्न अपराध के, 50 साल से कम उम्र के पुरुष दोषियों को बेंत की सजा देने का प्रावधान है। अंतरराष्ट्रीय निकायों ने इसकी आलोचना की है, लेकिन यह सिलसिला जारी है।

(इनपुट: एपी)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article