दुनिया

Israel Hamas War: धीरे-धीरे निकल रही हमास की हेकड़ी, जंग के बीच अब दो इजराइली महिलाओं को किया रिहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 08:04 AM IST

Israel Hamas War: हमास ने इस रिहाई के पीछे मानवीय कारण बताया है। हमास की ओर से कहा गया है कि दोनों महिलाओं के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रिहाई का फैसला किया गया है। वहीं इजराइल ने रिहाई के लिए मिस्र और रेड क्रॉस संगठन का धन्यवाद जताया है।

Image

इजराइल हमास संघर्ष

Photo : BCCL

Israel Hamas War: गाजा पट्टी पर हमास और इजराइल के बीच पिछले 17 दिनों से जंग जारी है। जैसे-जैसे इजराइल अपने हमले तेज करता जा रहा है, हमास की हेकड़ी भी कम होती जा रही है। अब जब इजराइल गाजा पट्टी पर जमीनी एक्शन की तैयारी कर रहा है, तो हमास ने दो इजराइली बुजुर्ग महिलाओं को रिहा कर दिया है। यह रिहाई सोमवार शाम को की गई है।

हमास ने इस रिहाई के पीछे मानवीय कारण बताया है। हमास की ओर से कहा गया है कि दोनों महिलाओं के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रिहाई का फैसला किया गया है। वहीं इजराइल ने रिहाई के लिए मिस्र और रेड क्रॉस संगठन का धन्यवाद जताया है। बता दें, इससे पहले हमास ने दो अमेरिकी महिलाओं जूडिश और नताली रानान को रिहा किया था।

हमास के पास अब भी 220 बंधक

बता दें, हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर अचानक हमला बोल दिया था। 20 मिनट के अंदर इजराइल पर 3000 से ज्यादा रॉकेट दागे गए थे, साथ ही हमास के लड़ाके बॉर्डर क्रॉस कर अंदर घुस आए और कई लोगों को बंधक बना लिया। इजराइल का कहना है कि अभी भी हमास के पास 220 नागरिक बंधक हैं। बता दें, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को कहा कि हमास ने 7 अक्टूबर को यहूदी राष्ट्र के खिलाफ घातक हमले के दौरान 222 लोगों का अपहरण किया था। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी के हवाले से कहा, खुफिया जानकारी के अनुसार संख्या को अपडेट किया जा रहा है। इस कारण भी कि इसमें काफी संख्या में विदेशी नागरिक हैं। हमें उन्हें वर्गीकृत करने और यह पता लगाने में अधिक समय लगा कि वे कौन हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़ी है।

गाजा पट्टी पर 4651 लोगों की मौत

इजरायली अधिकारियों के अनुसार, हमास ने बड़े पैमाने पर घुसपैठ के दौरान नागरिकों और सैनिकों सहित 1,400 से अधिक लोगों को मार डाला था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह इजरायल के 75 साल के इतिहास में आतंकवादियों का सबसे घातक हमला था। इससे देश के सुरक्षा बलों की चौंकाने वाली खुफिया विफलता का पता चला। गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल ने तब से हमास संचालित गाजा पट्टी पर घातक हवाई हमलों से बमबारी की है, जिसमें 4,651 लोग मारे गए और 14,245 घायल हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article