दुनिया

Zakir Naik in FIFA 2022: 'Qatar' पहुंचा भगोड़ा 'जाकिर नाइक', कतर का ऐसा कदम जो नहीं आएगा भारत को रास!,भड़के लोग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 21, 2022, 07:15 AM IST

Controversial preacher Zakir Naik: अपनी हेट स्पीच के लिए जाने जाने वाले इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नायक खास इनविटेशन पर फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर पहुंचा है, इसे लेकर लोगों ने विरोध जताया है।

KEY HIGHLIGHTS
ज़ाकिर नायक को Qatar किसी खास मकसद से बुलाया गया हैज़ाकिर धार्मिक लेक्चर देगा, इसे लेकर जानकारी सामने आ रही हैसोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियायें सामने आ रही हैं

Zakir Naik hate speech: हेट स्पीच और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी ज़ाकिर नाइक फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर पहुंच चुका है, नाइक को कतर के इनविटेशन पर फीफा में बुलाया गया है, गौर हो कि ज़ाकिर नायक की फाउंडेशन पर भारत में बैन है, फाउंडेशन पर आरोप है कि वह धर्मों और समुदायों के बीच दुश्मनी और नफरत पैदा कर रही है, नाइक पर जब भारत में आरोप लगे तो वह देश छोड़ मलेशिया चला गया था।

कहा जा रहा है कि उसे कतर (Qatar) किसी खास मकसद से बुलाया गया है और वो वहां पर धार्मिक लेक्चर देगा इस बावत कुछ ट्टीट भी सामने आए हैं जिसके मुताबिक वो ज़ाकिर नाइक यहां अपने व्याख्यान लोगों के सामने देने के मकसद से आया है गौर हो कि फीफा वर्ल्ड कप यानी 20 नवंबर से शुरू हो गया है।

विवादित धर्मगुरु जाकिर नाइक की कतर में मौजूदगी भारत को नहीं रास आएगी इसके पीछे वजह है कि जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद से संबिधित गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं और भारत ने जाकिर नाइक को भारत ने एक भगोड़ा घोषित कर रखा है।

ऐसे में वो कतर में फीफा विश्व कप के दौरान धर्मिक व्याख्यान देने के लिए कतर में पहुंचा है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियायें सामने आई हैं।

Controversial preacher Zakir Naik

Controversial preacher Zakir Naik

Controversial preacher Zakir Naik in Qatar

Controversial preacher Zakir Naik in Qatar

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी घोषित किया

भारत ने ज़ाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी घोषित कर दिया था क्योंकि ज़ाकिर नाइक आतंकवादियों की तारीफ में कसीदे पढ़ता रहा है और आतंकवाद की पैरवी करता रहा यही आपत्तिजनक भाषण उसे विवादित बनाता है, जिसे लेकर उसका भारत में भारी विरोध होता है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article