दुनिया

Alien In Miami: मियामी की सड़कों पर दिखा 10 फुट का एलियन? देखते ही भाग खड़े लोग, देखें वीडियो

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2024, 07:49 PM IST

Alien In Miami: फोर्ब्स के अनुसार, क्लिप में जो पुलिस दिख रही है वो एलियन के लिए नहीं बल्कि नए साल के दिन मॉल में किशोरों के बीच हुई एक लड़ाई के बाद वहां पहुंची थी। इसी कार्रवाई को एलियन होने का दावा कर दिया गया और वीडियो वायरल कर दिया गया।

Image

मियामी में एलियन

Photo : Twitter

Alien In Miami: सोशल मीडिया पर अमेरिका के एक शहर मियामी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एलियन देखे जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में पुलिस की कई गाड़ियां भी दिख रही हैं।

क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर पिछले हफ्ते एक वीडियो खूब चर्चा में रहा, जिसमें मियामी में एक शॉपिंग मॉल के बाहर 10 फुट के एलियन को दिखाने का दावा किया गया था। दावा किया गया कि पुलिस एलियन को पकड़ने के लिए आई थी, इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, सच्चाई पर से पर्दा हटा दिया।

एलियन नहीं हुई थी लड़ाई

फोर्ब्स के अनुसार, क्लिप में जो पुलिस दिख रही है वो एलियन के लिए नहीं बल्कि नए साल के दिन मॉल में किशोरों के बीच हुई एक लड़ाई के बाद वहां पहुंची थी। इसी कार्रवाई को एलियन होने का दावा कर दिया गया और वीडियो वायरल कर दिया गया। मियामी पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे लड़ाई की सूचना के बाद पहुंची थी, जिसमें कई गिरफ्तारियां भी हुईं।

सिर्फ अफवाह

जैसा कि समाचार रिपोर्टों में क्षेत्र में एक शूटर और मॉल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कारों के इकट्ठा होने की बात कही गई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ और ही कहानी चल पड़ी। जिसमें दावा किया गया कि पुलिस उपद्रवी किशोरों को संभालने के लिए वहां नहीं थी, बल्कि "8- 10 फीट लंबे परछाईं एलियंस" के लिए वहां आई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article