Iraq Kurdistan Flood: इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ के कारण कई लोग मारे गए और घायल हुए। अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की कुछ शहरों में बाढ़ के पानी के बहाव से कम से कम तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, चमचमल, कालार और रान्या में अचानक बाढ़ दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के बाद आई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ में दर्जनों अन्य लोग भी घायल हुए।
बुधवार को स्थानीय निवासी और स्वयंसेवक मिलकर सड़कों और घरों से मलबा और कीचड़ हटाने में जुट गए। प्रभावित क्षेत्रों में इराकी और कुर्दिश सरकारें राहत सामग्री, जरूरी सामान और बचाव दल भेज रही हैं।
इसी बीच, एक सीसीटीवी फुटेज में कल इराक के कुर्दिस्तान इलाके के सुलेमानिया प्रांत में एक स्कूल में बाढ़ का पानी घुसता हुआ दिखाई पड़ा, जिससे अफरातफरी मच गई।
