दुनिया

अमेरिकी हमलों पर जवाबी कार्रवाई का समय, तरीका और पैमाना सेना तय करेगी, ईरान का ऐलान

संयुक्त राष्ट्र में ईरानी राजदूत ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले करके कूटनीति के रास्ते बंद करने का निर्णय लिया है और अब ईरान की सेना यह निर्णय करेगी कि जवाबी कार्रवाई कब की जाएगी और इसकी प्रकृति कैसी होगी

Image

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरानी राजदूत आमिर सईद इरावनी

Photo : AP

Iran vs USA: ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने देश के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके कूटनीति के रास्ते बंद करने का फैसला किया और अब उसके हमलों पर जवाबी कार्रवाई का वक्त, तरीका और इसका पैमाना क्या होगा इसके बारे में फैसला सेना करेगी। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावनी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में कहा कि ईरान ने अपने तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों के बाद कहा कि ईरान ने युद्धोन्मादी अमेरिकी शासन को बार-बार चेतावनी दी थी कि वह इस दलदल में न फंसे।

ईरान ने कहा, अमेरिका ने बातचीत के दरवाजे किए बंद

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले करके कूटनीति के रास्ते बंद करने का निर्णय लिया है और अब ईरान की सेना यह निर्णय करेगी कि जवाबी कार्रवाई कब की जाएगी और इसकी प्रकृति कैसी होगी और इसे कैसे अंजाम दिया जाएगा। ईरानी राजदूत ने बैठक में कहा कि हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

ईरानी राजदूत का नेतन्याहू पर बड़ा आरोप

इरावनी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पश्चिम के घृणित कृत्य कराने में और अमेरिकी विदेश नीति को हाईजैक करने में सफल हो गए और कहा कि इससे अमेरिका एक और निराधार युद्ध में फंस गया है। इरावनी ने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री ने इस सप्ताह कई यूरोपीय समकक्षों के साथ बातचीत की थी लेकिन अमेरिका ने कूटनीति के रास्ते बंद करने का फैसला किया।

उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे से कहा इस स्थिति से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है? पश्चिमी देशों के दृष्टिकोण से, ईरान को बातचीत की मेज पर वापस आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री ने जिक्र किया है कि ईरान किसी ऐसी चीज पर वापस कैसे लौट सकता है जिसे उसने कभी छोड़ा ही नहीं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article