दुनिया

Iran War: UAE पर ईरान का बड़ा हमला, ड्रोन और मिसाइलों से बनाया निशाना; अलर्ट जारी

Iran War: ईरान ने एक बार फिर से UAE को निशाना बनाया है। ईरान ने ड्रोन और मिसाइलों से यूएई पर हमला बोला है। इन हमलों में नुकसान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Image

ईरान ने यूएई पर बोला हमला (AI Photo)

Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से हमले शुरू होने के बाद, अब ईरान ने फिर से खाड़ी देशों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरान ने आज UAE पर बड़ा हमला बोला है। ईरानी ड्रोन और मिसाइल यूएई को निशाना बना रहे हैं। हालांकि यूएई की तरफ से कहा गया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी हमलों को रोक रहे हैं।

UAE के रक्षा मंत्रालय से क्या कहा?

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरान युद्ध के दौरान अस्थायी युद्धविराम को एक बार फिर चुनौती मिलने के बाद देश की हवाई रक्षा प्रणाली शुक्रवार तड़के हुए मिसाइल और ड्रोन हमले का ’’सक्रिय रूप से मुकाबला’’ कर रही है। मंत्रालय ने निवासियों को सलाह दी कि वे हवाई हमलों में गिराए गए प्रक्षेपास्त्रों के किसी भी मलबे या टुकड़ों के पास न जाएं, उनकी तस्वीरें न लें या उन्हें छुएं नहीं।

अमेरिकी नेवी पर भी ईरान ने किया हमला

इससे कुछ घंटे पहले, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने गुरुवार रात होर्मुज में नौसेना के तीन जहाजों पर ईरानी हमलों को रोका और "अमेरिकी सेना पर हमला करने के लिए जिम्मेदार ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।" ’यूएस सेंट्रल कमांड’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने ’’बिना किसी उकसावे के बावजूद किए गए ईरानी हमलों’’ को रोका और आत्मरक्षा में जवाबी हमले किए। अमेरिकी सेना ने कहा कि किसी भी पोत को नुकसान नहीं पहुंचा है। उसने कहा कि वह तनाव बढ़ाना नहीं चाहती लेकिन ’’अमेरिकी बलों की रक्षा के लिए तैनात और तैयार है।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा कि हिंसा के बावजूद युद्धविराम कायम है।

कब से जारी है युद्धविराम?

अमेरिका और ईरान के बीच आठ अप्रैल से युद्धविराम काफी हद तक कायम है। पिछले महीने पाकिस्तान की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच वार्ता युद्ध को समाप्त कराने के लिए किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रही। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article