दुनिया

Iran–Israel War: अमेरिका की AirStrike पर ईरान का बयान- हर अमेरिकी नागरिक 'टॉरगेट'

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने अपने परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी की निंदा करते हुए इसे 'अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन' बताया है।

Image

ईरान ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिका ने शनिवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला कर उन्हें ‘पूरी तरह’ नष्ट कर दिया, जिससे इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष और बढ़ गया है। सरकारी टीवी से बात करते हुए ईरानी अधिकारियों ने ईरान में इस्फ़हान, नतांज़ और फ़ोर्डो परमाणु सुविधाओं पर हमलों की भी पुष्टि की है, ईरान के सरकारी टीवी ने आगे बताया कि'इस्लामिक रिपब्लिक ने कुछ समय पहले ही तीन परमाणु स्थलों को खाली कर दिया था।'

इस्फ़हान के गवर्नर के सहयोगी अकबर सालेही के हवाले से, राज्य एजेंसी IRNA ने ईरानी स्थलों पर हमलों की पुष्टि की। सालेही ने कहा कि कई निवासियों ने 'इस्फ़हान और नतांज़ के परमाणु केंद्रों के पास हमले देखे' कहा कि इस्फ़हान और नतांज़ क्षेत्रों में कई विस्फोट सुने गए।

ईरान के सरकारी टीवी ने आगे बताया कि 'इस्लामिक रिपब्लिक ने कुछ समय पहले ही तीन परमाणु स्थलों को खाली कर दिया था।' 'ट्रम्प आमतौर पर झूठ बोलते हैं। नुकसान की सीमा का आकलन किया जाना चाहिए। इस्लामिक रिपब्लिक के परमाणु उद्योग को बमबारी करके नष्ट नहीं किया जा सकता है, ' सरकारी टीवी ने आगे बताया।अमेरिका के हमले के बाद, ईरानी सरकारी टीवी प्रस्तोताओं ने भी आने वाले परिणामों की चेतावनी दी।

ईरान की परमाणु एजेंसी ने अमेरिकी हमलों की निंदा की

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने अपने परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी की निंदा करते हुए इसे 'अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन' बताया है। राज्य निकाय ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में ज़ायोनी दुश्मन द्वारा किए गए क्रूर हमलों के बाद, फ़ोरडो, नतांज़ और इस्फ़हान में ईरान के परमाणु स्थलों पर आज तड़के एक क्रूर हमला हुआ- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।'

हर अमेरिकी नागरिक 'लक्ष्य'

अमेरिका के हमले के बाद, ईरानी सरकारी टीवी प्रस्तोताओं ने आने वाले परिणामों की चेतावनी दी है। आईआरएनए के एक प्रस्तोता (presenter from the IRNA) ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रत्येक अमेरिकी नागरिक और सैन्यकर्मी अब 'वैध लक्ष्य' (legitimate target) है।

ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, एक अन्य ईरानी प्रस्तोता (Iranian presenter) ने सरकारी टीवी कार्यक्रम में कहा, 'श्रीमान ट्रम्प, लड़ाई अभी शुरू हुई है! अब आप शांति की बात करते हैं? हम आपके साथ इस तरह से निपटेंगे कि आपको लापरवाही के परिणाम समझ में आ जाएं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!