दुनिया

Iran-Israel War: इजरायली एजेंट होने के शक में गिरफ्तार ईरान के मिलिट्री चीफ कमांडर कानी को आया हार्ट अटैक, कई दिनों से थे लापता

Iran-Israel War: ईरान ने अपनी कुद्स फोर्स के टॉप कमांडर इस्माइल कानी को हिरासत में लिया है। ईरान को शक है कि शीर्ष स्तर पर गद्दारी करके ईरान के कई बड़े नेताओं की लोकेशन इजरायल तक पहुंचाई गई। जिसके कारण इजरायल ने सफल ऑपरेशन करके हानिया समेत सभी बड़े नेताओं को मार डाला।

Image

ईरान के मिलिट्री चीफ कमांडर कानी को आया हार्ट अटैक

Photo : Twitter

Iran-Israel War: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड का‌र्प्स के अंतर्गत कार्य करने वाली कुद्स फोर्स के प्रमुख कमांडर इस्माइल कानी को इजरायल का जासूस होने के शक में गिरफ्तार कर लिया गया है। कई दिन लापता रहने के बाद कमांडर इस्माइल कानी के गिरफ्तार होने की जानकारी सामने आई है। कानी सितंबर के अंत में लेबनान की राजधानी बेरूत की यात्रा पर थे उसी दौरान 27 सितंबर को हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्ला, उसके कई कमांडरों और रिवोल्यूशनरी गार्ड के उप प्रमुख की इजरायल के भीषण हवाई हमले में मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार, इजरायल को नसरुल्ला की मौजूदगी का सुराग कमांडर इस्माइल कानी ने दिया था। नसरुल्ला की मौत के बाद उसके उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशेम सेफेद्दीन के साथ अक्टूबर के शुरुआती दिनों में कमांडर इस्माइल कानी की बैठक होनी थी लेकिन कानी उस बैठक में नहीं पहुंचे बल्कि जिस भवन में बैठक होनी थी उस पर इजरायली विमानों का हमला हो गया। कई दिन बाद हाशेम सेफेद्दीन के मारे जाने की इजरायल ने पुष्टि कर दी।

कमांडर इस्माइल कानी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान कमांडर इस्माइल कानी को हार्ट अटैक पड़ा और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनके स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है जिससे कि उनसे विस्तृत पूछताछ की जा सके। शक यह भी है कि तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया के मारे जाने में भी कमांडर इस्माइल कानी का हाथ हो सकता है। क्योंकि हानिया के ठहरने के गुप्त ठिकाने की जानकारी बहुत कम लोगों को थी। चूंकि कानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष अधिकारी थे, इसलिए उनके पास हानिया की पूरी जानकारी होना सामान्य बात थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article