दुनिया

ईरान पर हमले के बाद ट्रम्प ने नेतन्याहू से फोन पर की बात; जानें US एयर स्ट्राइक पर दोनों नेताओं में क्या हुई बात

Iran–Israel War: ईरानी परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी हमले के तुरंत बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ट्रंप से बात की। इजरायली पीएम ने अमेरिकी प्रेसिडेंट से टेलीफोन पर हुई बातचीत का भी ब्योरा दिया। नेतन्याहू ने आगे कहा कि उन्होंने (ट्रंप) मुझे बधाई दी। उन्होंने हमारी सेना को और उन्होंने हमारे लोगों को बधाई दी।

Image

ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू से की बात

Iran–Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी हमले के तुरंत बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है। इसके अलावा, इजराइल ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमलों के बाद एक स्पष्ट एहतियाती उपाय के रूप में अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। बता दें, अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला कर तबाह करने का दावा किया है। पूरा अपडेट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दिया। इस एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को अपना करीबी मित्र बताया। हिब्रू भाषा में जारी वीडियो स्टेटमेंट में इजरायली पीएम ने कहा कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने जो शुरू किया उसे अमेरिका ने अंत तक पहुंचाया। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान की 'न्यूक्लियर फैसिलिटी' तबाह करने का वादा पूरा कर दिया है। अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी के खिलाफ वह काम पूरा किया है, जिसे 'आईडीएफ' ने 13 जून को शुरू किया था। नेतन्याहू ने कहा कि ऑपरेशन की शुरुआत में, मैंने आपसे वादा किया था कि ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को किसी न किसी तरह से तबाह कर दिया जाएगा। यह वादा पूरा किया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप स्वतंत्र विश्व का कर रहे नेतृत्व : नेतन्याहू

इजरायली पीएम ने अमेरिकी प्रेसिडेंट से टेलीफोन पर हुई बातचीत का भी ब्योरा दिया। कहा कि मैंने अमेरिकी ऑपरेशन खत्म होने के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने के लिए फोन किया था। यह बहुत गर्मजोशी और भावुक बातचीत थी। नेतन्याहू ने आगे कहा कि उन्होंने (ट्रंप) मुझे बधाई दी। उन्होंने हमारी सेना को और उन्होंने हमारे लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति ट्रंप दृढ़ता के साथ स्वतंत्र विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। वह इजरायल के बहुत अच्छे मित्र हैं, ऐसे मित्र जैसा कोई और नहीं। बता दें कि ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनका इरादा ईरान की 'न्यूक्लियर एनरिचमेंट कैपेसिटी' को तबाह करना था। ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा है कि या तो शांति होगी, या त्रासदी। उन्होंने बताया कि अभी कई टारगेट्स बचे हैं। अगर जल्दी शांति नहीं आती, तो अमेरिका अधिक सटीक हमलों के साथ दूसरे टारगेट्स पर हमला करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया है कि ईरान को अब संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना चाहिए। अमेरिका का ईरान पर हमला भारतीय समय के अनुसार रविवार सुबह 4.30 बजे हुआ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!