दुनिया

'तुर्किये और ओमान हमलों में ईरान का हाथ नहीं', मोजतबा खामेनेई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फूट डालना चाहता है दुश्मन

Iran Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने शुक्रवार को फारसी नव वर्ष के मौके पर एक मैसेज जारी करते हुए कहा कि तुर्किये और ओमान में हुए हमलों में ईरान का कोई हाथ नहीं है।

Image

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई

Photo : AP

Iran Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि तुर्किये और ओमान में हुए हमलों में ईरान या ईरानी सशस्त्र बलों का कोई हाथ नहीं है। फारसी नव वर्ष के मौके पर एक मैसेज जारी करते हुए मोजतबा खामेनेई ने कहा कि तुर्किये और ओमान में हुए हमले जायोनी (नेतन्याहू) दुश्मन की एक साजिश है, जिसका मकसद हमारे देशों के बीच फूट डालना है।

मोजतबा खामेनेई ने हमलों के बीच मजबूती से डटे रहने के लिए ईरानी लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तुर्किये और ओमान में हमले ईरान की सेना या सहयोगियों द्वारा नहीं किए गए। यह फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन हैं।

इस दौरान, मोजतबा खामेनेई ने घरेलू मीडिया को सलाह दी कि वह कमजोरियों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को दुश्मन के गलत मीडिया कैंपेन से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों ने चौराहों पर अपनी मौजूदगी से एक अभेद्य किला बना लिया और दुश्मन को करारा जवाब दिया।

'दुश्मनों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं'

इस बीच, ईरान के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि दुनियाभर के ''पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल'' तेहरान के दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे। जनरल अबोलफजल शेखरची ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी, क्योंकि ईरान अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों से लगातार प्रभावित हो रहा है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित एक बयान में शेखरची ने कहा, ''अब से, आपके बारे में हमारे पास मौजूद जानकारी के आधार पर, दुनियाभर में कहीं भी पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल आपके लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।''

ईरान को लगा एक और झटका!

वहीं, इजरायल ने दावा किया कि उसने बसीज फ़ोर्स के खुफिया विभाग के प्रमुख इस्माइल अहमदी को मार गिराया है। दरअसल, इजरायल ने तेहरान के मध्य में भीषण हवाई हमले किए जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article