दुनिया

ईरान में बड़ा हादसा, कोयला खदान में विस्फोट, अब तक 30 की मौत

Iran Coal Mine Explosion:पूर्वी ईरान में एक कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त खदान में करीब 70 लोग काम कर रहे थे।

Image

ईरान में कोयला खदान में ब्लास्ट।

Photo : AP

Iran Coal Mine Explosion: ईरान में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण 30 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा खदान में मीथेन गैस लीक होने के कारण हुई।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी ईरान में एक कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अपनी एक खबर में बताया कि राजधानी तेहरान से करीब 335 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में शनिवार देर रात यह दुर्घटना हुई है जिसमें 30 लोग मारे गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्राधिकारियों ने आपात कर्मियों को घटनास्थल भेजा है। हादसे के वक्त खदान में करीब 70 लोग काम कर रहे थे।

अभी भी खदान में फंसे हैं लोग

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान को कोयला खदान में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। सरकारी मीडिया के बयान में मुताबिक, 28 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है, वह 24 लोग अंदर फंसे हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि गैस रिसाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। उधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के संबंधियों व घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराए जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने घटना की जांच के भी आदेश जारी किए हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article