दुनिया

अगर ईरान ने हमले नही रोके तो उसे सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा- सऊदी अरब की सीधी धमकी

इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत करते हुए कहा था कि उन्होंने ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को निशाना बनाने तथा सरकार को गिराने की कोशिश करने के लिए हमले किए। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए।

Image

अमेरिका-इजराइल के हमले में तबाह हुई ईरानी इमारत (फोटो-AP)

ईरान को सऊदी अरब ने सीधी धमकी दी है। सऊदी ने कहा है कि अगर उसके ऊपर हमला नहीं रुका तो ईरान को सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। सऊदी ने ये धमकी तब दी है, जब ईरान में नए सुप्रीम लीडर का चुनाव हो गया है और ईरान लगातार सऊदी अरब समेत उन देशों पर हमला कर रहा है, जहां से अमेरिका को मदद मिल रही है।

सऊदी अरब ने ईरान को धमकाया

सऊदी अरब ने सोमवार को ईरान को आगाह किया कि अगर वह अरब देशों पर हमले करता रहा तो उसे अब तक का ’’सबसे बड़ा नुकसान’’ उठाना पड़ेगा। सऊदी अरब का यह बयान उस नए ड्रोन हमले के बाद आया, जिसमें जाहिर तौर पर उसके बड़े शायबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इसने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन द्वारा शनिवार को दिये गये इस बयान को भी खारिज कर दिया कि ईरान ने खाड़ी अरब देशों पर अपने हमले रोक दिए हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "देश इस बात की पुष्टि करता है कि ईरानी पक्ष ने इस बयान पर अमल नहीं किया, न तो राष्ट्रपति के भाषण के दौरान और न ही उसके बाद। ईरान ने बिना किसी ठोस वजह के अपना आक्रमण जारी रखा है।" बयान में कहा गया कि ईरानी हमले का मतलब है, "तनाव में और वृद्धि, जिसका वर्तमान और भविष्य में संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा।"

ईरानी राष्ट्रपति का वादा

इससे पहले, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पड़ोसी देशों पर हमलों के लिए शनिवार को माफी मांगी, जबकि इस बीच उनके देश ने खाड़ी अरब देशों पर मिसाइल और ड्रोन दागना जारी रखा। ईरान के कट्टरपंथियों ने जोर देकर कहा कि तेहरान की युद्ध रणनीति नहीं बदलेगी। पेजेश्कियान ने रविवार को सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने बयान में एक बार फिर सुलह का रुख अपनाते हुए ईरान के पड़ोसियों को मित्र एवं भाई बताया तथा अमेरिका एवं इजराइल पर उनके बीच मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ’’हम दादागिरी, अन्याय या अतिक्रमण के आगे सिर नहीं झुकाएंगे।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!