दुनिया

कनाडा में टोरंटो यूनिवर्सिटी के बाहर भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, PhD कर रहा था युवक; दूतावास ने जताया दुख

Toronto Firing: कनाडा के टोरंटो में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबोरो कैंपस के पास गोलीबारी की घटना में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। भारत का महावाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराने में जुटा हुआ है। पीड़ित की पहचान शिवांक अवस्थी के तौर पर हुई।

Image

टोरंटो यूनिवर्सिटी के बाहर भारतीय छात्र की हत्या (फोटो साभार: @TorontoPolice)

Photo : Twitter

Toronto Firing: कनाडा के टोरंटो में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबोरो कैंपस के पास गोलीबारी की घटना में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। इस घटना को लेकर भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया। दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कर रहा है।

पीड़िक परिवार के संपर्क में दूतावास

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान जारी कर बताया कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में कहा। दूतावास ने कहा, ''हमें यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबोरो कैंपस के पास हुई गोलीबारी की घटना में भारतीय पीएचडी छात्र शिवांक अवस्थी की दुखद मृत्यु पर गहरा दुख है। इस मुश्किल समय में दूतावास शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में हर जरूरी मदद मुहैया कर रहा है।

भारतीय छात्र की मौके पर ही हुई मौत

इससे पहले, टोरंटो पुलिस ने बताया था कि शिवांक अवस्था की हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकौल पुलिस, मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। टोरंटो सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध फरार हो गए थे। घटना के बाद जांच के दौरान कैंपस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। टोरंटो सन के अनुसार, यह इस वर्ष शहर की 41वीं हत्या की घटना है।

भारतवंशी महिला की मौत

इससे पहले, टोरंटो पुलिस ने शहर में एख 30 वर्षीय भारतवंशी महिला की हत्या की भी जानकारी दी थी। मृतका की पहचान हिमांशी खुराना के रूप में हुई है, जो टोरंटो की निवासी थीं। इस मामले में पुलिस ने देशभर में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। बकौल पुलिस, आरोपी 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी, जो टोरंटो का ही निवासी है और पीड़िता को जानता था।

दूतावास ने जताया दुख

बुधवार को भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हिमांशी खुराना की हत्या पर भी गहरा दुख और सदमा व्यक्त किया था। दूतावास ने एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि वह इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article