US News : अमेरिका में पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर में भारतीय मूल के 21 वर्षीय एक छात्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यूएई के अंग्रेजी अखबार खलीज टाइम्स का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि, मृतक छात्र का नाम जूड चाको था। वहीं, खलीज टाइम्स की मानें तो भारतीय छात्र को पर हमलावर उस समय हावी हो गए जब वह अपना सारा काम खत्म कर वापस लौट रहा था। बता दें कि, अमेरिका में इस साल ये दूसरी बार है जब किसी भारतीय छात्र पर हमला हुआ और उसकी मौत हो गई। इससे पहले मूलरूप से आंध्र प्रदेश के निवासी छात्र को निशाना बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।
दुनिया
US News : अमेरिका में फिर भारतीय मूल के छात्र की हत्या, लूट की कोशिश के बाद हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
- Authored by: शाश्वत गुप्ता
- Updated May 30, 2023, 09:23 AM IST
