सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र का शव बरामद, 6 दिनों से नहीं थी साकेत की कोई खबर
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Feb 15, 2026, 09:53 AM IST
आज वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी कि छात्र का शव बरामद हुआ है। दूतावास ने कहा, हमें यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र सकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है।
सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र का मिला शव
Indian student Death in San Francisco: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र का शव मिला है। पिछले करीब 6 दिनों से लापता कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की कोई खबर नहीं थी और परिजन चिंता में डूबे हुए थे। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी इस पर चिंता जताई थी। दूतावास ने कहा था कि कर्नाटक निवासी और यूसी बर्कले के भारतीय स्नातकोत्तर छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने से बेहद चिंतित है। वाणिज्य दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क कर रहा है। अब दूतावास ने शव बरामद होने की खबर दी है।
दूतावास ने दी जानकारी शव बरामद होने की जानकारी
आज वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी कि छात्र का शव बरामद हुआ है। दूतावास ने कहा, हमें यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र सकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
वाणिज्य दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे कांसुलर अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।
वाणिज्य दूतावास ने कहा, हमारे वाणिज्य दूतावास अधिकारी परिवार के सीधे संपर्क में हैं और उन्हें सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में सहयोग देंगे।
बर्कले में मास्टर ऑफ साइंस कर रहे थे साकते
श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में मास्टर ऑफ साइंस कार्यक्रम में नामांकित थे। बर्कले स्कैनर समाचार पोर्टल ने बताया था कि उनका बैग, जिसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप था, पार्क हिल्स इलाके में एक दरवाजे पर मिला था। इससे पहले, स्थानीय पुलिस ने श्रीनिवासैया के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करने का आग्रह किया था।
