दुनिया

जहां खालिस्तानियों ने तिरंगे का किया था अपमान, वहीं पर भारतीयों ने फहरा दिया हिन्दुस्तानी झंडा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 25, 2023, 05:04 PM IST

भारत में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में खालिस्तानी समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला बोल दिया था। इसके विरोध में सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों ने उसी जगह भारी संख्या में पहुंचकर तिरंगा लहराया। ये खालिस्तानियों को भारत का करारा जवाब है।

खालिस्तानी सोच को जवाब देने के लिए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दर्जनों की संख्या में भारतीयों लोगों ने पीस रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने उसी जगह पर तिरंगा फहरा दिया, जहां खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान किया था।

खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ किए जाने के कुछ दिनों बाद, प्रवासी शुक्रवार को इमारत के बाहर इकट्ठा हुए और इस घटना के खिलाफ एकजुटता में तिरंगा लहराया।

भारत की एकता के समर्थन के रूप में सैन फ्रांसिस्को में अपने वाणिज्य दूतावास के बाहर शांति रैली के लिए भारतीय अमेरिकियों की भारी भीड़ उमड़ी। खालिस्तान का विरोध करते हुए भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने 'वंदे मातरम' और अन्य नारे लगाए। इस दौरान लोग तिरंगे के साथ अमेरिकी झंडा भी लिए हुए थे।

रविवार को, खालिस्तानी समर्थकों ने वाणिज्य दूतावास की इमारत पर हमला बोल दिया था। तब अलगाववादी आंदोलन के समर्थन में झंडे लगाए गए थे, जिन्हें बाद में वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों ने हटा दिया था। इस घटना पर प्रवासी भारतीयों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!