दुनिया

नई ऊंचाई पर पहुंचा भारत-US का रक्षा सहयोग, मलेशिया में 10 साल के रक्षा फ्रेमवर्क पर समझौता, अपने US समकक्ष से मिले राजनाथ

मलेशिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेठ से शुक्रवार को मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने कुआलालम्पुर में 'यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप' के लिए बनी रूपरेखा पर करार का अदान-प्रदान किया। इससे दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है।

Image

भारत-अमेरिका के बीच हुआ रक्षा समझौता। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

US-India defence agreement: भारत और अमेरिका ने अपने रक्षा सहयोग एवं रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई दी है। मलेशिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेठ से शुक्रवार को मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने कुआलालम्पुर में 'यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप' के लिए बनी रूपरेखा पर करार का अदान-प्रदान किया। इससे दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है। अमेरिका ने भारत के साथ 10 वर्षों का एक डिफेंस फ्रेमवर्क अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच करार का आदान-प्रदान हुआ।

यह हमारी रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाता है-हेगसेथ

हेगसेथ ने 10 वर्षीय अमेरिका-भारत रक्षा ढांचा समझौते पर कहा, ‘यह हमारी रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और प्रतिरोधक क्षमता के लिए एक आधारशिला है।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपने समन्वय, सूचना साझाकरण और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। हमारे रक्षा संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।’ इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे।

रक्षा साझेदारी एक नए युग की शुरुआत-राजनाथ

राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि कुआलालंपुर में अपने अमेरिकी समकक्ष पीटर हेगसेथ के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमने 10 वर्षीय 'अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा' पर हस्ताक्षर किए। यह हमारी पहले से ही मजबूत रक्षा साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत करेगा।

क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को बढ़ाने पर हुई चर्चा

यह हस्ताक्षर समारोह कुआलालंपुर में 1 नवंबर को निर्धारित आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के इतर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के साथ हुआ, जहां नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि आसियान बैठकों में भारत की भागीदारी देश की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!