दुनिया

इमरान खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानें क्या है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:02 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दरअसल फॉरेन फंडिंग केस में जिस दिन केस दर्ज किया गया उसी दिन पीटीआई के तीन बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Image

इमरान खान, पूर्व पीएम पाकिस्तान

फॉरेन फंडिंग केस मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एआरवाई न्यूज चैनल के मुताबिक उनकी गिफ्तारी हो सकती है। दरअसल इस तरह की खबरें तब आने लगीं जब इसी मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के दो नेताओं तारिर सभी और हामिद जमान और सैफ नियाजी की गिरफ्तारी उसी दिन हुई जब गृह मंत्री राणा सनुल्लाह ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इससे पहले डॉन न्यूज पेपर में इस तरह की खबरें आईं कि शहबाज शरीफ सरकार ने इस तरह की योजना पर आगे बढ़ चुकी है जिसमें इमरान खान को उनके बनिगाला आवास पर गिरफ्तार कर लिया जाए। बता दें कि इमरान खान ने लांग मार्च का ऐलान किया है।

एक बॉल, तीन विकेट और इमरान खान

इन सबके बीच इमरान खान ने अपने कार्यकर्ताओं से इस्लामाबाद में हकीकी मार्च के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इस तरह के ऐलान के बाद शहबाज शरीफ सरकार ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों को राजधानी की सड़कों पर तैनात कर दिया। इमरान खान का कहना है कि सिर्फ उनकी पार्टी में दम है कि वो देश को मुश्किल हालात से निकाल सकते हैं। पिछले महीने पंजाब के रहिम्यार खान जिले में उन्होंने कहा कि जब समय माकूल होगा तो वो सत्तासीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि जब वो खुद आशवस्त हो जाएंगे कि एक बॉल में वो तीन विकेट ले सकते हैं तो आगे की योजना का ऐलान करेंगे।

इस वजह से हुई गिरफ्तारी

इससे पहले शुक्रवार को पीटीआई नेता शैफुल्ला नियाजी को फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी ने अनधिकृत वेबसाइट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें कि शहबाज शरीफ की प्रेस कांफ्रेंस के तुरंत बाद पीटीआई के तीन बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी। इस तरह की कार्रवाई के बाद फवाद चौधरी ने कहा कि इससे पता चलता है कि आजादी मार्च से शरीफ सरकार डरी हुई है। हालांकि गृहमंत्री ने उन वजहों को बताया कि आखिर गिरफ्तारी क्यों की गई। उन्होंने कहा कि एफआईए के सामने इन नेताओं को पेश होना था। लेकिन वो पेश होने से बचते रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article