दुनिया

लेबनान में चल रहा खूनी खेल! हिजबुल्लाह ने ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से IDF पर बरपाया कहर; 17 ऑपरेशन लॉन्च

Israel Lebanon Conflict: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किए, जिसके जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के खिलाफ एक के बाद एक 17 ऑपरेशन किए।

Image

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच थम नहीं रहे हमले (फोटो साभार: AI)

Photo : Times Now Digital

Israel Lebanon Conflict: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किए, जिसके जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के खिलाफ एक के बाद एक 17 ऑपरेशन किए।

ईरानी सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैन्य ठिकानों, सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाते हुए 17 ऑपरेशन किए। इन ऑपरेशनों में आठ ड्रोन हमले, पांच मिसाइल या रॉकेट हमले, एक तोपखाना हमला और एक गाइडेड मिसाइल लॉन्च शामिल है।

इन हमलों के दौरान हिजबुल्लाह ने दो सैन्य वाहनों, दो टैंकों, एक बख्तरबंद वाहन और दो सैन्य बुलडोजरों को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह ने दावा किया कि हमारे लड़ाकों ने शहर के बाहरी इलाके के पास इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया।

बेरूत पर नहीं थम रहे हमले

इससे पहले, इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर ड्रोन हमला किया, जिसमें एक महिला और दो बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन हमलों में मुख्य हाईवे पर चल रही तीन गाड़ियों को निशाना बनाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो ड्रोन हमले बेरूत और दक्षिणी बंदरगाह शहर सैडन को जोड़ने वाले हाईवे पर हुए, जबकि तीसरा हमला सादियात इलाके में हुआ। बाद में सैडन के उत्तरी प्रवेश द्वार पर भी एक कार को निशाना बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हाईवे के पास कई शव देखे। हमलों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल को घेर लिया।

अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक 380 लोग मारे जा चुके हैं और 1,122 घायल हुए हैं। वहीं, मार्च में शुरू हुए इस युद्ध में अब तक कुल 2,882 लोगों की मौत और 8,786 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!