Turkey Earthquake Rescue Work Latest update: तुर्किए में मिशन जिंदगी जोर-शोर से जारी है। जमींदोज हो चुकी इमारतों के मलबों के बीच दबी जिंदगी की तलाश युद्धस्तर पर चल रही है। वहीं तुर्किए से दिल को सकून देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां 150 घंटे के बाद एक मासूम को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीम ने मलबे से बच्चे को निकाला। उसके बाद बच्चे को अस्पताल भेज दिया गया है। तुर्किए के हेल्थ मीनिस्टर ने वीडियो जारी कर कहा कि उम्मीद पर तुर्किए कायम है। यह मासूम भूकंप से बहुमंजिला इमारत गिरने से मलवे में फंसा था।
जहां भूकंप के बाद मची महातबाही में भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। भारत लगातार राहत और बचाव सामग्री भेज रहा है। शायद इसी का नतीजा है कि भारत के खिलाफ बोलने वाला तुर्किए भी भारत को अब दोस्त कहकर बुला रहा है।
अब से कुछ देर पहले भारत में तुर्किए के राजदूत फिरात सुनेल ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने इमोजी के जरिए एक संदेश दिया है उन्होंने पहले तुर्किए के झंडे की इमोजी लगाई। फिर एक दिल और उसके तिरंग की इमोजी डाली। जिसका साफ संदेश है कि तुर्किए लव इंडिया।
