दुनिया

Goa Night Club Fire: थाई इमिग्रेशन ने की लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन की कार्यवाही शुरू, क्लब हादसे के बाद भाग गए थे फुकेट

थाई इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुसार, लूथरा भाइयों को थाई इमिग्रेशन एक्ट की धारा 12(7) के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद, फुकेट इमिग्रेशन के अधिकारियों ने थाईलैंड में रहने की उनकी वीजा अनुमति को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया। भारतीय सरकारी अधिकारी प्रत्यर्पण के लिए जरूरी इंतजाम को अंतिम रूप देने के लिए अपने थाई समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Image

थाई इमिग्रेशन ने की लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन की कार्यवाही शुरू

Goa Night Club Fire: थाई इमिग्रेशन अधिकारियों ने देश में गिरफ्तारी के बाद लूथरा भाइयों के खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया जब उन्हें इंटरपोल ब्लू नोटिस के तहत संदिग्ध के तौर पर फ्लैग किया गया था। यह नोटिस भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक आपराधिक जांच से संबंधित जानकारी इकट्ठा करने के लिए जारी किया था।

अभी कहां हैं लूथरा भाई

थाई इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुसार, लूथरा भाइयों को थाई इमिग्रेशन एक्ट की धारा 12(7) के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद, फुकेट इमिग्रेशन के अधिकारियों ने थाईलैंड में रहने की उनकी वीजा अनुमति को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया, जिससे किंगडम में उनका कानूनी दर्जा खत्म हो गया। लूथरा भाइयों को तब से बैंकॉक के सथॉन, सुआन फ्लू में इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर (IDC) में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां उन्हें अभी रखा गया है।

थाई अधिकारियों के अनुसार, 'उनके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया अब चल रही है, हालांकि उन्हें वापस भेजने की तारीख, समय और खास फ्लाइट डिटेल्स पर अंतिम पुष्टि कमांडर अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद ही होगी।'

भारतीय सरकारी अधिकारी प्रत्यर्पण के लिए जरूरी इंतजाम को अंतिम रूप देने के लिए अपने थाई समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं। गोवा के अरपोरा में दुर्भाग्यपूर्ण बर्च क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को फुकेट से ट्रांसफर करने के बाद बैंकॉक के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।

25 लोगों की मौत

6 दिसंबर को उनके क्लब में आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद दोनों भाई अगली सुबह फुकेट भाग गए थे।

थाईलैंड से लूथरा भाइयों के डिपोर्टेशन की प्रक्रिया चल रही है और गोवा पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार तालमेल बनाए हुए है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि भारतीय अधिकारियों द्वारा उनके पासपोर्ट निलंबित करने के बाद थाई पुलिस ने गुरुवार को फुकेट के एक रिसॉर्ट से भाइयों को हिरासत में लिया था।

भारतीय कानून प्रवर्तन के कहने पर गिरफ्तारी

स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह हिरासत भारतीय कानून प्रवर्तन के अनुरोध पर हुई। थाई अधिकारियों के अनुसार, एक भारतीय कानून प्रवर्तन टीम भी भाइयों की वापसी के लिए औपचारिकताओं में तालमेल बिठा रही है। यह दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत संभव है, जो 2015 से लागू है।

थाई अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहने के कारण उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वे अपने भारतीय समकक्षों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द और कानूनी तरीके से सौंपने का काम हो।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article