दुनिया

जो हुआ वह बुरा है...मैं G-20 की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जाऊंगा, आखिर ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा?

यह पहली बार होगा जब जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी धरती पर आयोजित होगा। हालांकि, ट्रंप ने यहां जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को अब जी-20 में भी नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां जो हुआ है वह बुरा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं नहीं जा रहा हूं।

Image

डोनाल्ड ट्रंप ने G-20 की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका ना जाने का फैसला लिया

Donald Trump on G20 Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने बुधवार को मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम में कहा, 'मैं नहीं जा रहा हूं। दक्षिण अफ्रीका में जी-20 की बैठक है। दक्षिण अफ्रीका को अब जी-20 में भी नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां जो हुआ है वह बुरा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं नहीं जा रहा हूं। मैं वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाला हूं। यह वहां नहीं होना चाहिए।'

दक्षिण अफ्रीका को 1 दिसंबर, 2024 को साल भर चलने वाले G-20 की अध्यक्षता मिली थी। यह 22 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में शिखर सम्मेलन के लिए समूह के नेताओं की मेजबानी करेगा। यह पहली बार होगा जब जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी धरती पर आयोजित होगा। बता दें कि भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता की थी और उसने सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे।

G-20 में शामिल देश

जी-20 में 19 देश शामिल हैं। इनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल है।

भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत ही अफ्रीकी संघ आधिकारिक तौर पर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हुआ था।

दक्षिण अफ्रीका को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर पर हमला

न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना करते हुए, ट्रंप ने कहा कि मियामी पीढ़ियों से दक्षिण अफ्रीका में कम्युनिस्ट अत्याचार से भागने वालों के लिए एक आश्रय स्थल रहा है।

ट्रंप ने कहा, 'मेरा मतलब है, दक्षिण अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में क्या हो रहा है, इस पर एक नजर डालें। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में क्या हो रहा है, इस पर एक नजर डालें।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article