ईरानी हमले से हाइफा की तेल रिफाइनरी के पास आग लगने की घटना सामने आई है।स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हाइफा में बाजान तेल रिफाइनरी में आग लग गई। यह आग ईरान और लेबनान की ओर से उत्तरी इज़राइल पर दागी गई मिसाइलों की बौछार के बाद लगी।
वीडियो में एक बड़े रिफाइनरी टैंक पर आग की लपटें और घना काला धुआं दिखाई दिया, जिसे इजराइल की फायर और रेस्क्यू सेवाओं ने तुरंत बुझा दिया। ईरान के साथ चल रहे एक महीने लंबे युद्ध के दौरान यह दूसरी बार है जब यहां आग लगी है। वीडियो में एक बड़े रिफाइनरी टैंक पर आग की लपटें और घना काला धुआं दिखाई दिया।
आग मिसाइल हमले के कारण लगी थी या किसी मलबे के कारण!
यह साफ़ नहीं हो पाया कि आग मिसाइल हमले के कारण लगी थी या किसी मलबे के कारण। इज़राइल के पास केवल दो ही रिफाइनरियां हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इज़राइल ने ईरान के 'साउथ पार्स' प्राकृतिक गैस क्षेत्र को निशाना बनाकर हमले शुरू किए हैं, और इस युद्ध के दौरान इस्लामिक गणराज्य (ईरान) में अन्य पेट्रोकेमिकल स्थलों को भी निशाना बनाया गया है।
हाइफ़ा में बाज़ान तेल रिफाइनरी में आग
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हाइफ़ा में बाज़ान तेल रिफाइनरी में आग लग गई। यह आग ईरान और लेबनान की ओर से उत्तरी इज़राइल पर दागी गई मिसाइलों की बौछार के बाद लगी। एक चैनल की फुटेज में रिफाइनरी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, लेकिन यह साफ़ नहीं हो पाया कि रिफाइनरी पर सीधे मिसाइल से हमला हुआ था या फिर किसी मिसाइल को बीच में ही रोकने (इंटरसेप्शन) के दौरान निकले टुकड़ों से उसे नुकसान पहुंचा था।
इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं
इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। चैनल ने यह भी बताया कि मिसाइलों की इस बौछार के कारण आस-पास के इलाकों, जिनमें क्रायोट और शफ़ाराम शामिल हैं, में भी नुकसान हुआ है।मध्य-पूर्व का पूरा इलाका तब से ही हाई अलर्ट पर है, जब 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हवाई हमला किया था।
ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं
इसके जवाब में ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं, जिनमें इज़राइल के साथ-साथ जॉर्डन, इराक और उन खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया गया है, जहां अमेरिकी सेना के ठिकाने मौजूद हैं।
