दुनिया

Zakir Naik पर 'फतवा' इस्लामिक मुल्क करेंगे जारी! फिर उगला भारत के खिलाफ जहर- video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2023, 08:36 PM IST

Zakir Naik Speech in Oman: ओमान में भगोड़े जाकिर नाइक (Zakir Naik) को Islam पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। जहां Zakir ने अपनी स्‍पीच के दौरान India के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। इस्लाम के ऊपर स्पीच देने के दौरान बड़े ही चतुराई से भारत और मोदी सरकार पर हमला बोला। जिसके बाद से सवाल उठने लगे है कि आखिर आमंत्रण मिला क्यों ?

गौर हो कि ओमान में इस्‍लामिक चरमपंथी जाकिर नाइक को आमंत्रित किया गया था जहां उसने इस्लाम पर बात करने के बजाए भारत को बदनाम करने की कोशिश की है वहीं भारत ने इसे लेकर एतराज भी जताया था लेकिन ओमान ने फिर भी जाकिर नाइक को बुलाया।

भारत सरकार ने ओमान सरकार को बताया था कि जाकिर नाईक की गिरफ्तारी के लिए मलेशिया सरकार के पास प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित है उसके खिलाफ एजेंसियों की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।

भारत विरोधी अपना राग अलापना शुरू कर दिया

बताते हैं कि जाकिर नाइक ने अपनी स्‍पीच ओमान सरकार को धन्यवाद देने के साथ शुरू की, उसके बाद उसने दुनियाभर के मुस्लिमों को इस्‍लाम के लिए आगे आने का आह्वान किया, उसने कहा, मैं मुस्लिमों और गैर-मुस्लिमों को कुरान पर एक सार्वजनिक बातचीत के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं।' वहीं बताते हैं कि उसने कुछ देर बाद भारत विरोधी अपना राग अलापना शुरू कर दिया और भारत का जिक्र छेड़ा और कहा कि वहां मुसलमानों पर जुल्‍म होता है, उसने मनमोहन सिंह के पीएम कार्यकाल की बात की, फिर मौजूदा सरकार और आरएसएस को भी निशाने पर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!