दुनिया

तुर्किये में क्रैश हुआ F-16, प्रशिक्षण अभ्यास पर था फाइटर प्लेन

तुर्किये के यालोवा प्रांत में बुधवार को सेना का एक सैन्य विमान F-16 क्रैश हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर ने तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सैन्य विमान प्रशिक्षण अभ्यास पर था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। वीडियो में दुर्घटना वाले स्थान से आग की लपटें एवं धुआं निकलता देखा गया।

Image

तुर्किये में एफ-16 फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त। -सांकेतिक तस्वीर

Photo : AP

F-16 aircraft crash in Turkey : तुर्किये के यालोवा प्रांत में बुधवार को सेना का एक सैन्य विमान F-16 क्रैश हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर ने तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सैन्य विमान प्रशिक्षण अभ्यास पर था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। वीडियो में दुर्घटना वाले स्थान से आग की लपटें एवं धुआं निकलता देखा गया। रिपोर्टों के मुताबिक पायलट सुरक्षित है। हादसे से ठीक पहले वह प्लेन से इजेक्ट कर गया।

हादसे की जांच शुरू

तुर्किये मीडिया द्वारा प्रकाशित वीडियो में दिखाया गया कि जिस खुले मैदान में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां से घना काला धुआं उठ रहा था। मंत्रालय ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के वेरिएंट या उससे जुड़ी यूनिट की पहचान नहीं बताई। मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में किसी अन्य के हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसे से पहले पायलट ने इजेक्ट किया

मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे से पहले पायलट ने सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलकर पैराशूट के जरिए अपनी जान बचा ली। मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें भेजी गईं

स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना के बाद बड़ी संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल रेस्क्यू टीमें दुर्घटनास्थल पर भेजी गईं। तुर्की के न्यूज चैनल NTV पर प्रसारित लाइव फुटेज में मलबे से आग का गोला और घना काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिसे पूरे प्रांत के कई इलाकों से देखा जा सकता था। एफ-16 अमेरिकी विमान है। तुर्किये अमेरिका से पांचवीं पीढी का फाइटर प्लेन एफ-35 भी खरीदना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये को एफ-35 बेचने के संकेत दे चुके हैं। कुछ सयम पहले ट्रप नाटो की बैठक के लिए अंकारा आए थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article