दुनिया

US Economic Policies: ट्रंप समर्थक अमेरिकी भी उनकी 'आर्थिक नीतियों' से नाखुश, कार्यकाल का होने वाला है एक साल पूरा

US Economic Policies: इस सर्वेक्षण में 10 में से केवल चार रिपब्लिकन ने कहा कि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में जीवन यापन की लागत को कम करने में कम से कम 'थोड़ा' योगदान दिया है, जबकि 2024 के सर्वेक्षण में यह आंकड़ा 79 प्रतिशत था।

Image

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

US Economic Policies: अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर दूसरी बार काबिज हुए डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही दिनों में मौजूदा कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रहे हैं लेकिन आर्थिक मोर्चे पर लिये गए फैसलों से स्वयं उनकी पार्टी के लोग भी संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। इसका संकेत एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण में मिला है।एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के सर्वेक्षण में सामने आया है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनकी आर्थिक नीतियों से प्रसन्न रहने वाले भी अब असंतुष्ट हैं और उनका मानना है कि राष्ट्रपति अपने फैसलों से हतप्रभ करने के स्तर तक उथल-पुथल पैदा कर रहे हैं।

सर्वेक्षण में शामिल केवल 16 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थकों का कहना है कि ट्रंप ने जीवनयापन की लागत को कम करने में 'काफी' मदद की है, जबकि अप्रैल 2024 में एपी-एनओआरसी के ही सर्वेक्षण में ऐसा मानने वालों का आंकड़ा 49 प्रतिशत था।हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य आव्रजन के मुद्दे पर राष्ट्रपति के साथ नजर आते हैं।

इस सर्वेक्षण में 10 में से केवल चार रिपब्लिकन ने कहा कि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में जीवन यापन की लागत को कम करने में कम से कम 'थोड़ा' योगदान दिया है, जबकि 2024 के सर्वेक्षण में यह आंकड़ा 79 प्रतिशत था।

यह अप्रैल 2024 के सर्वेक्षण के आंकड़ों के समान है

नए सर्वेक्षण में शामिल आधे से कुछ अधिक रिपब्लिकन का कहना है कि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में रोजगार सृजन में मदद की है जबकि पिछले सर्वेक्षण में ऐसा मानने वालों की संख्या 85 प्रतिशत थी। हालिया सर्वेक्षण में शामिल 10 में से आठ रिपब्लिकन का कहना है कि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में आव्रजन और सीमा सुरक्षा के मामले में कम से कम कुछ सकारात्मक कार्य किया है। यह अप्रैल 2024 के सर्वेक्षण के आंकड़ों के समान है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article