दुनिया

भारत में जल्द दिखेगी Tesla! पीएम मोदी की जीत से गदगद हुए एलन मस्क, बोले- 'मेरी कंपनियां भारत में...'

Elon Musk congratulated PM Modi: एलन मस्क इस साल अप्रैल में भारत आने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था। हालांकि, दौरा रद्द होने के बाद एलन मस्क ने कहा था कि टेस्ला के कई कामों के कारण भारत का दौरा रद्द करना पड़ा, मैं इस साल के अंत तक भारत आऊंगा।

Image

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने पीएम मोदी को दी बधाई

Photo : BCCL

Elon Musk congratulated PM Modi: अरबपति कारोबारी व इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत से गदगद हैं। उन्होंने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में शानदान प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही मस्क ने भारत में निवेश की इच्छा भी जताई है। एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी कंपनियां जल्द ही देश में निवेश करने पर विचार कर रही हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में जबरदस्त काम करेंगी।

बता दें, इससे पहले एलन मस्क इस साल अप्रैल में भारत आने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था। एलन मस्क के 21 और 22 अप्रैल को देश का दौरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की उम्मीद थी। हालांकि, दौरा रद्द होने के बाद एलन मस्क ने कहा था कि टेस्ला के कई कामों के कारण भारत का दौरा रद्द करना पड़ा, मैं इस साल के अंत तक भारत आऊंगा।

अमेरिका में हुई थी पीएम मोदी और मस्क की मुलाकात

एलन मस्क ने बीते साल जून में अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही स्टारलिंक के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। टेस्ला के भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने और बड़े पैमाने पर निवेश करने की संभावना है। बीते वर्ष टेस्ला ने भारत सरकार से देश में अपने वाहनों के आयात पर शुल्क में कटौती की मांग की थी।

कल शपथ लेंगे पीएम मोदी

इससे पहले शुक्रवार को संसद के पुराने भवन के सेंट्रल हॉल में हुए एनडीए सांसदों की बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में एनडीए नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा। जिसमें राष्ट्रपति को यह जानकारी दी गई कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया है। इसके बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति 9 जून 2024 को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article