दुनिया

Earthquake in Russia: रूस में आया भयंकर भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई तीव्रता; सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake in Russia: यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट पर 51 किमी की गहराई पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा है। लेकिन रूस के आपातकालीन मंत्रालय की कामचटका शाखा ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

Image

रूस में 51 किमी की गहराई पर 7.2 तीव्रता का आया भूकंप।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Earthquake in Russia: यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार रात रूस के कामचटका में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर भीषण भूकंप शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भारतीय समय के अनुसार 12.40 बजे कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास आया। देश में भूकंप की गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रूसी तट के पास भूकंप की पुष्टि की है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार मध्य रात्रि को कामचटका में आया भूकंप कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास 65 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। जानकारी के अनुसार अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस बीच, संबंधित अधिकारियों ने रूसी तट के कामचटका प्रायद्वीप पर सुनामी की चेतावनी जारी की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!